हैकर के हाथ से बचने के लिए, आज ही WhatsApp में करें ये सेटिंग
हैकर्स WhatsApp को हैक करके लूटमार मचा रहे हैं। जिसके लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आप WhatsApp की कुछ सेटिंग चेंज करके बच सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Whatsapp को हैंकर्स से सुरक्षित रखने के लिए इस तरिके का इस्तेमाल करें। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. आज के समय में हैकर्स काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं और लगातार हैकिंग करके आपके साथ ठगी कर रहे हैं। ऐसे में WhatsApp भी आजकल लोगों के बीच बड़ा कम्युनिकेशन सिस्टम बन चुका है, जिसमें लोग बैंक से लेकर पर्सनल सभी जानकारी शेयर करते हैं। जिसका फायदा उठाकर हैकर्स WhatsApp को हैक करके लूटमार मचा रहे हैं। जिसके लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आप WhatsApp की कुछ सेटिंग चेंज करके बच सकते हैं।
WhatsApp में करें ये सेटिंग
WhatsApp में होने वाली हैकिंग से अगर आप बचना चाहते हैं, तो WhatsApp को टू स्टेप वेरीफिकेशन की सेटिंग के साथ जरूर रखें और पिन का भी सेटअप करना जरूरी है। इस सेटिंग को करने से सिम स्वाइप होने पर भी आपका WhatsApp सुरक्षित रहेगा।
ये भी पढ़े: SBI का बैलेंस WhatsApp पर होंगे चेक, इस तरीके से काम आसान
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Noida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
कैसे करें सेटिंग
- इसके लिए WhatsApp की सेटिंग में जाएं और अकाउंट पर टैप करें।
- टू स्टेप वेरीफिकेशन पर टैप करके इसे ऑन करें। इसके बाद 6 अंकों का एक पिन सेट करें और उसे हमेशा याद रखें।
- इसके अलावा अपनी ईमेल को भी डालें और सेव कर दें। इस सेटिंग के बाद आपके अलावा कोई भी आपका WhatsApp नहीं खोल पाएगा।
