3 February History: प्रयाग कुंभ में भगदड़ मचने से 500 लोगों की गई जान
Prayag Kumbh Tragedy: 3 फरवरी इतिहास का वह दिन है, जिसने कुंभ की भगदड़ और मिस्र की नौका त्रासदी जैसी दिल दहला देने वाली घटनाओं को जन्म दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: तीन फरवरी का दिन कुछ दुखद घटनाओं का साक्षी रहा है। तीन फरवरी 1954 को इलाहाबाद में प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मृत्यु हो गई थी। करोड़ों लोगों को संगम तक खींच लाने वाले आस्था के इस पवित्र पर्व पर हुई यह अनहोनी हजारों आंखों में सदा के लिए आंसू छोड़ गई।
इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए। इसी तरह वर्ष 2006 में वह तीन फरवरी का ही दिन था, जब मिस्र में एक यात्री नौका के लाल सागर में डूब जाने के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई।
देश-दुनिया के इतिहास में तीन फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
नवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Navabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
1 जुलाई का दिन क्यों खास? आज ही लागू हुआ था ‘वन नेशन, वन टैक्स’
1925 : बंबई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
1954 : इलाहाबाद में प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत।
1959 : अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी हॉली भी शामिल था।
1969 : कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता सीएन अन्नादुरई का निधन।
1971 : चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो 14 चंद्रमा की सतह पर उतरा।
1986 : पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन दुखियों की सेवा के लिए उनके द्वारा बनाए गए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया।
1988 : परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें:-संपादकीय: पाक-बांग्लादेश की निकटता खतरनाक, 1971 का सच भुलाया जा रहा है!
2006 : मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
2018 : भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में रिकॉर्ड चौथी बार खिताबी विजय दर्ज की।
2021: मॉस्को की अदालत ने विपक्षी नेता नवलनी को जेल की सजा सुनाई।
2024: चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाया।
भाषा एजेंसी के द्वारा
