Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़े बेटे का हुआ था एनकाउंटर…अब कराची में पकड़ा गया रहमान डकैत का एक और बेटा, कई मामलों में था नामजद

Pakistan News: कराची पुलिस ने कुख्यात ल्यारी गैंगस्टर रहमान डकैत के बेटे जिब्रान को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया, जिसे पुलिस ने आदतन अपराधी बताया और पहले जेल गया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 03, 2026 | 07:54 AM

रहमान डकैत का बेटा गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rehman Dakait Son Arrested: कराची पुलिस ने कुख्यात ल्यारी गैंगस्टर रहे अब्दुल रहमान उर्फ रहमान डकैत के बेटे जिब्रान को कराची से गिरफ्तार किया है। रहमान डकैत वही अपराधी है, जिसके किरदार को हाल ही में 2025 की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में दिखाया गया था, जहां अक्षय खन्ना ने उसकी भूमिका निभाई थी।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के बयान में बताया गया कि कालाकोट थाने की टीम ने जिब्रान को हिरासत में लिया और उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, जिब्रान एक “आदतन अपराधी” है, जिसे इससे पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जिब्रान के खिलाफ कई FIR

जानकारी के अनुसार, साल 2023 और 2024 के दौरान कराची के कालाकोट पुलिस स्टेशन में जिब्रान के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। इसके अलावा भी वो कई और मामलों में नाम जद है। गौरतलब है कि रहमान डकैत को वर्ष 2009 में कराची पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ एक मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर 80 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था और उसे कराची के सबसे पुराने और घनी आबादी वाले इलाके ल्यारी के गैंग वर्ल्ड का सबसे बड़ा नाम माना जाता था।

सम्बंधित ख़बरें

US-Iran Nuclear Talks: तुर्की में 6 फरवरी से शुरू होगी ऐतिहासिक बातचीत, युद्ध का खतरा टला

‘उसका रेप किया…’, एपस्टीन फाइल्स में आया जॉर्ज बुश का नाम, अमेरिका में मचा हड़कंप

संपादकीय: पाक-बांग्लादेश की निकटता खतरनाक, 1971 का सच भुलाया जा रहा है!

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से उड़ी पाकिस्तान की नींद, चापलूसी के बाद भी देना पड़ेगा ज्यादा टैरिफ, चीन परेशान

रहमान डकैत के बड़े बेटे का हुआ था एनकाउंटर

पिछले साल 2024 में रहमान डकैत के बड़े बेटे सरबन की भी कराची में एक पुलिस एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। डॉन की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, ल्यारी के निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि रहमान डकैत की तीन पत्नियां थीं और उनसे उसके कई बेटे-बेटियां थीं। सरबन उसकी दूसरी पत्नी से था, जिससे रहमान के तीन और बेटे भी थे। रहमान की मौत के बाद उसकी दूसरी पत्नी ने एक स्थानीय बिल्डर से दूसरी शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: ‘उसका रेप किया…’, एपस्टीन फाइल्स में आया जॉर्ज बुश का नाम, अमेरिका में मचा हड़कंप

बताया जाता है कि सरबन ने शुरुआत में जहानाबाद में अपने पिता के प्रतिद्वंद्वी गिरोह में काम किया, लेकिन बाद में वह रैक्सर लेन चला गया और चाकीवारा इलाके में रहने लगा। आरोप है कि उसने अन्य गैंगस्टरों के साथ मिलकर इलाके में ड्रग्स के अड्डे स्थापित किए, जिससे ल्यारी में नशे का कारोबार तेजी से फैल गया।

Jibran rehman dakait son arrested karachi dhurandhar gangster film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 07:54 AM

Topics:  

  • Crime
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.