बेकार के ग्रुप कर देते हैं लोग ऐड, इस एक सेटिंग से WhatsApp होगा सुरक्षित

WhatsApp का इस्तेमाल दुनिया भर के अरबों लोग कर रहे हैं और ऐसे में समस्या को देखते हुए इन फालतू ग्रुप से जितना जल्दी हटा जाए, उतना सही होता है। ऐसे में कुछ टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं।
WhatsApp Group
WhatsApp Group में जब बिना आपकी इजाजत के ऐड किया जाए तो सही नहीं होता। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. WhatsApp का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक समस्या जरूर आती है। जिसमें उनके इजाजत के बिना उन्हें किसी ग्रुप में ऐड कर दिया जाता है और फालतू ग्रुप की वजह से वे व्हाट्सएप की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चिंतित हो जाते हैं। देखा जाता है कि आज के समय में WhatsApp का इस्तेमाल दुनिया भर के अरबों लोग कर रहे हैं और ऐसे में समस्या को देखते हुए इन फालतू ग्रुप से जितना जल्दी हटा जाए, उतना सही होता है। ऐसे में कुछ टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं।

अंजान ग्रुप में ऐड होने से बचें

यदि आपको भी यह पसंद नहीं है कि WhatsApp ग्रुप में आपको बिना इजाजत ऐड किया जा रहा है और इससे आप परेशान हो गए हैं, तो एक सेटिंग करने से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से व्हाट्सएप पर ग्रुप में ऐड करने के लिए सेटिंग एवरीवन होती है, लेकिन आप इसे बदल सकते हैं। जिसके बाद कोई भी आपको आपकी इजाजत के बिना किसी ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा।

कैसे करें सेटिंग

  • राइट साइड में ऊपर की ओर दिए गए थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।
  • सेटिंग पर क्लिक करके अकाउंट पर क्लिक करें।
  • प्राइवेसी में जाएं और ग्रुप पर क्लिक करें।
  • एवरीवन दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद एवरीवन के साथ दो अन्य विकल्प होंगे: माय कांटेक्ट और माय कांटेक्ट एक्सेप्ट।
  • एवरीवन सेटिंग करने पर कोई भी आपको इजाजत के बिना ग्रुप में ऐड कर पाएगा।
  • माय कांटेक्ट में सिर्फ वही लोग ग्रुप में ऐड कर पाएंगे जो आपकी कांटेक्ट लिस्ट में हैं।
  • माय कांटेक्ट एक्सेप्ट सेलेक्ट करने पर आप उन लोगों को सेलेक्ट कर सकते हैं जो आपको ग्रुप में ऐड कर सकेंगे। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप चुनिंदा लोगों को चुन पाएंगे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com