YouTube पर बिना ज्यादा डेटा खर्च किए देखें वीडियो, जानिए आसान सेटिंग

यहां पर आपको डरावनी, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और शोज़ फ्री में देखने को मिल जाते हैं, जिससे आपका फुल ऑन एंटरटेनमेंट हो सकता है।
YouTube
YouTube के इन फीचर्स को न करें इग्नोर। (सौ. Design)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन YouTube बन चुका है। चाहे मूवी देखनी हो या कॉमेडी शोज़ पर ठहाके लगाना हो, YouTube एक बेहतरीन फ्री वीडियो प्लेटफॉर्म साबित होता है। यहां पर आपको डरावनी, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और शोज़ फ्री में देखने को मिल जाते हैं, जिससे आपका फुल ऑन एंटरटेनमेंट हो सकता है।

कम डेटा में YouTube पर वीडियो कैसे देखें?

कई बार लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग करने से डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, जिससे दोबारा रिचार्ज करवाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि YouTube में एक खास सेटिंग मौजूद है, जिससे आप कम डेटा में भी वीडियो का आनंद ले सकते हैं? इस सेटिंग को ऑन करके आप बार-बार रिचार्ज करवाने की झंझट से बच सकते हैं।

छुट्टी के दिन बढ़ जाता है डेटा का खर्च

अक्सर लोग छुट्टी वाले दिन YouTube पर घंटों वीडियो देखते हैं, लेकिन डेटा पैक खत्म हो जाने पर मनोरंजन अधूरा रह जाता है। ऐसे में या तो तुरंत रिचार्ज करवाना पड़ता है या किसी दोस्त के हॉटस्पॉट से काम चलाना पड़ता है। लेकिन अगर आपके पास दोनों ही विकल्प नहीं हैं, तो ज्यादातर लोग वीडियो देखने का प्लान ड्रॉप कर देते हैं। अब आपको इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है।

YouTube पर डेटा सेविंग मोड ऑन करने का तरीका

अगर आप चाहते हैं कि YouTube पर वीडियो देखने में आपका डेटा कम खर्च हो, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले YouTube ऐप ओपन करें।
  • अपने पसंदीदा वीडियो को प्ले करें।
  • स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर मौजूद सेटिंग आइकन पर टैप करें।
  • अब क्वालिटी (Quality) ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Data Saver का ऑप्शन मिलेगा, इसे सेलेक्ट कर लें।

बस, इतना करने के बाद आपके YouTube वीडियो कम डेटा में स्ट्रीम होंगे और आपका इंटरनेट पैक जल्दी खत्म नहीं होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com