Instagram बना क्रिएटर्स का कमाई का सबसे बड़ा मंच, जानें क्या है नया?
Instagram Affiliate Marketing: इंस्टाग्राम फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि यह वीडियो कंटेंट और ऑनलाइन कमाई का प्लेटफॉर्म बन चुका है। लगातार नए फीचर्स की वजह से लोग हमेशा इसके बारें में जानना चाहते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram का नया फीचर। (सौ. Freepik)
Instagram Features: सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम अब सिर्फ फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि यह वीडियो कंटेंट और ऑनलाइन कमाई (Monetization) का सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन चुका है। लगातार नए फीचर्स की वजह से यह न केवल एंटरटेनमेंट का साधन है, बल्कि क्रिएटर्स के लिए करियर का एक मजबूत विकल्प भी बन गया है। इंस्टाग्राम के पांच बड़े फीचर्स ने इस प्लेटफॉर्म की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।
Reels ने बढ़ाई लोकप्रियता
इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा गेम चेंजर फीचर Reels रहा है। छोटे-छोटे शॉर्ट वीडियोस तेजी से लोगों तक पहुंचते हैं और वायरल होने की संभावना भी ज्यादा रहती है। इंस्टाग्राम ने Reels को अतिरिक्त प्रमोशन और रीच दी, जिसकी बदौलत छोटे क्रिएटर्स भी बड़ी पहचान बनाने में सफल रहे।
Reels Ads और ब्रांड पार्टनरशिप से कमाई
अब इंस्टाग्राम सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने का जरिया नहीं है। प्लेटफॉर्म ने Reels Ads और Brand Collaborations की सुविधा देकर क्रिएटर्स को कमाई का रास्ता खोल दिया है। ब्रांड्स अब सीधे क्रिएटर्स से जुड़कर प्रमोशन कराते हैं और हर व्यू, रीच और एंगेजमेंट से कमाई संभव हो जाती है। “Reels Play Bonus” जैसे प्रोग्राम ने इस फीचर को और भी आकर्षक बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
Subscriptions फीचर से रेगुलर इनकम
क्रिएटर्स की स्थायी आय के लिए इंस्टाग्राम ने Subscriptions फीचर पेश किया। इस सुविधा में फैंस सालाना भुगतान करके अपने पसंदीदा क्रिएटर को सब्सक्राइब कर सकते हैं। बदले में उन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट, बैज और प्राइवेट चैट जैसे प्रीमियम फायदे मिलते हैं। यह फीचर क्रिएटर्स के लिए एक भरोसेमंद इनकम का जरिया बन गया है।
Live Shopping और Affiliate Marketing
इंस्टाग्राम ने शॉपिंग और कंटेंट को जोड़कर कमाई का नया रास्ता खोला है। Live Shopping के जरिए क्रिएटर्स लाइव वीडियो में प्रोडक्ट बेच सकते हैं, वहीं Affiliate Marketing से हर बिक्री पर कमीशन मिलता है। यह ई-कॉमर्स और कंटेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन साबित हो रहा है।
ये भी पढ़े: Google ने Gmail यूज़र्स को दी बड़ी चेतावनी, पासवर्ड तुरंत बदलें और ऑन करें 2SV
Insights और Analytics की ताकत
हर क्रिएटर के लिए यह जानना अहम है कि उनका वीडियो कितना सफल हो रहा है। इंस्टाग्राम ने इसके लिए Insights और Analytics फीचर जोड़ा है, जहां रीच, लाइक्स, शेयर और सेव जैसी पूरी डिटेल मिलती है। इससे क्रिएटर्स समझ पाते हैं कि किस तरह का कंटेंट उन्हें ज्यादा लोकप्रियता और कमाई दिला सकता है।
ध्यान दें
इंस्टाग्राम ने अपने इन फीचर्स के जरिए हर छोटे-बड़े क्रिएटर को नया डिजिटल करियर और कमाई का मौका दिया है। अब कोई भी शॉर्ट वीडियो बनाकर न केवल फेमस हो सकता है, बल्कि एक स्थायी आय भी कमा सकता है। यही कारण है कि इंस्टाग्राम आज कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद बन चुका है।
