-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- The Politeness Of Please And Thank You Is Taking A Toll On Chatgpt Sam Altmans Big Revelation
“please” और “thank you” की शालीनता ChatGPT पर पड़ रही है भारी, सैम ऑल्टमैन का बड़ा खुलासा
- Written By: सिमरन सिंह
AI चैटबॉट चैटजीपीटी से बातचीत करते समय "प्लीज", "थैंक्यू" जैसे शिष्टाचारपूर्ण शब्दों का इस्तेमाल करना कंपनी के लिए बेहद महंगा सौदा साबित हो रहा है।

ChatGPT में please and thankyou बोलना पड़ रहा भारी। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एक दिलचस्प लेकिन चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यूजर्स द्वारा AI चैटबॉट चैटजीपीटी से बातचीत करते समय “प्लीज”, “थैंक्यू” जैसे शिष्टाचारपूर्ण शब्दों का इस्तेमाल करना कंपनी के लिए बेहद महंगा सौदा साबित हो रहा है।
ऑल्टमैन ने कहा, “यूजर्स यह भूल जाते हैं कि चैटबॉट एक मशीन है, भावनाओं से रहित। लेकिन हर बार ‘थैंक्यू’ या ‘प्लीज’ जैसे शब्द टाइप करने पर कंप्यूटेशनल संसाधनों की अधिक खपत होती है।”
हर दिन करोड़ों चैट्स, करोड़ों डॉलर की बिजली खपत
इन विनम्र शब्दों को प्रोसेस करने के लिए बड़े पैमाने पर कंप्यूटेशनल पावर की जरूरत होती है, जिससे बिजली की खपत में भारी इजाफा होता है। हर दिन लाखों-करोड़ों यूजर्स चैटजीपीटी से संवाद करते हैं और अधिकतर बातचीत में ये शालीन शब्द स्वाभाविक रूप से उपयोग में आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
ChatGPT डाउन होते ही मचा हड़कंप, Something went wrong एरर से परेशान हुए लाखों यूजर्स, कामकाज ठप
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, चैटबॉट से भेजे गए 100 शब्दों के ईमेल के लिए 0.14 किलोवॉट बिजली की खपत होती है, जो लगभग एक घंटे तक 14 LED बल्ब जलाने के बराबर है।
शालीन भाषा से जवाब की गुणवत्ता बेहतर!
टेक रडार की लेखिका बेका कैडी ने एक प्रयोग किया जिसमें उन्होंने “प्लीज” और “थैंक्यू” कहना बंद कर दिया। उन्हें अनुभव हुआ कि विनम्रता से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर अधिक सटीक और संतुलित होते हैं।
इस पर ऑल्टमैन ने यह भी जोड़ा – “AI के लिए इन शब्दों को समझना और उन्हें पहचानना ज़रूरी है। इससे यूजर्स का भरोसा भी मजबूत होता है।”
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्या है चैटजीपीटी?
चैटजीपीटी (ChatGPT) यानी चैट जेनरेटिव प्रीट्रेंड ट्रांसफॉर्मर को 30 नवंबर 2022 को ओपनएआई ने लॉन्च किया था। यह एक एआई आधारित चैटबॉट है जो किसी भी प्रश्न का सरल और समझने योग्य उत्तर देने में सक्षम है।
The politeness of please and thank you is taking a toll on chatgpt sam altmans big revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














