Online Privacy: गूगल को लोकेशन ट्रैकिंग से कैसे रोकें? इस तरीके का करें इस्तेमाल

कंपनियां आपकी लोकेशन का उपयोग व्यक्तिगत अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए करती हैं। हालांकि, कई लोग इसे अपनी गोपनीयता के लिए खतरा मानते हैं। यदि आप भी अपनी लोकेशन ट्रैकिंग बंद करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए आसान तरीके दिए
Google Location
Google Location जो डिजिटल युग में हमारी गतिविधि रिकॉर्ड करता है। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में हमारी हर गतिविधि ऑनलाइन रिकॉर्ड की जाती है। इसमें लोकेशन ट्रैकिंग का अहम योगदान है। गूगल जैसी कंपनियां आपकी लोकेशन का उपयोग व्यक्तिगत अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए करती हैं। हालांकि, कई लोग इसे अपनी गोपनीयता के लिए खतरा मानते हैं। यदि आप भी अपनी लोकेशन ट्रैकिंग बंद करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए आसान तरीके दिए गए हैं।

लोकेशन हिस्ट्री बंद करें

गूगल आपकी लोकेशन हिस्ट्री सेव करता है, जिससे आपकी मूवमेंट को ट्रैक किया जा सके। इसे बंद करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • गूगल अकाउंट में लॉगिन करें।
  • गूगल अकाउंट सेटिंग्स पर जाएं।
  • "Data & Privacy" सेक्शन में जाएं।
  • "Location History" विकल्प पर क्लिक करें और इसे ऑफ कर दें।

वेब और ऐप एक्टिविटी बंद करें

गूगल आपकी वेब और ऐप एक्टिविटी के जरिए भी लोकेशन सेव करता है। इसे बंद करने के लिए:

  • गूगल अकाउंट सेटिंग्स खोलें।
  • "Data & Privacy" सेक्शन पर जाएं।
  • "Web & App Activity" को डिसेबल करें।

डिवाइस लोकेशन को बंद करें

आप अपने डिवाइस की लोकेशन सेटिंग्स बंद करके भी गूगल को लोकेशन ट्रैकिंग से रोक सकते हैं। एंड्रॉयड डिवाइस के लिए:

  • सेटिंग्स > लोकेशन > इसे ऑफ कर दें।

iOS डिवाइस के लिए:

  • सेटिंग्स > प्राइवेसी > लोकेशन सर्विसेज > इसे ऑफ करें।

गोपनीयता का बचाव करें

लोकेशन ट्रैकिंग बंद करके आप अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। यह उपाय न केवल आपकी ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देते हैं बल्कि आपके डिवाइस की बैटरी खपत को भी कम करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com