Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान

Elderly Care Devices: तकनीक ने बुजुर्गों को भी गले लगा लिया है। आज के समय में बाजार में ऐसे कई स्मार्ट गैजेट्स मौजूद हैं जो खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 17, 2026 | 05:59 AM

Elderly Care Devices (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Smart Gadgets for Elderly Care: युवाओं के साथ अब तकनीक ने बुजुर्गों को भी गले लगा लिया है। आज के समय में बाजार में ऐसे कई स्मार्ट गैजेट्स मौजूद हैं जो खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए है। इन डिवाइसेज को सिर्फ सुविधा के मकसद से नहीं बल्कि बुजुर्गों को ज्यादा सुरक्षित, स्वतंत्र और आरामदायक जीवन देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट वॉकिंग स्टिक, हेल्थ ट्रैकिंग रिंग, स्मार्टवॉच, रोबोट वैक्यूम क्लीनर और वीडियो डोरबेल जैसे गैजेट्स शामिल हैं। वहीं इसमें खास यह है कि अब भारत में भी इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

SOS फीचर वाली Smart Walking Stick बनी नया सहारा

कई बार बुजुर्गों को चलने-फिरने में दिक्कत महसूस होती है ऐसे में वह साधारण छड़ी की जगह स्मार्ट वॉकिंग स्टिक का इस्तेमाल कर सकते है। इस स्टिक में SOS अलार्म, LED टॉर्च, एंटी-स्लिप ग्रिप और फोल्डेबल डिजाइन जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। वहीं इस लिस्ट में से एक Antara AGEasy की फोल्डेबल वॉकिंग स्टिक में SOS अलर्ट और मजबूत रबर ग्रिप है और MCP Jindal की स्मार्ट स्टिक में LED टॉर्च, FM रेडियो और एडजस्टेबल हाइट जैसे फीचर्स दिए गए है।

Smart Rings और Smartwatch रखेंगी सेहत पर नजर

युवा तो काफी समय से हेल्थ मॉनिटरिंग कर रहे है लेकिन यह अब बुजुर्गों के लिए भी जरूरी है। ऐसे में Samsung की Samsung Galaxy Ring और Oura की स्मार्ट रिंग्स नींद, हार्ट रेट, स्ट्रेस और एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती हैं। इसके अलावा Apple Watch में ECG और Fall Detection जैसे फीचर्स दिए जाते हैं जो इमरजेंसी स्थिति में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं Samsung Galaxy Watch भी हेल्थ और स्लीप ट्रैकिंग के लिए काफी लोकप्रिय हो चुकी है। जो बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखने के लिए सही है।

सम्बंधित ख़बरें

Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट

Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate

mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App

Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट

Alexa और Google Assistant करेंगे रोजमर्रा के काम आसान

आने देखा होगा की कई बुजुर्गों को टचस्क्रीन डिवाइसेज इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। ऐसे में स्मार्ट स्पीकर्स उनके लिए बड़ा सहारा बन सकता हैं। इसके लिए Amazon की Echo Series Alexa सपोर्ट के साथ आती है जिससे सिर्फ आवाज देकर मौसम, दवाइयों के रिमाइंडर, गाने और कॉल जैसी चीजे की जा सकती है। इसके अलावा Google के Nest Speakers भी Google Assistant के जरिए कई ऑनलाइन सेवाओं को पूरा करता है।

ये भी पढ़े: Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट

Robot Cleaner और Smart Camera बढ़ा रहे सुरक्षा

घर की अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए सफाई काफी मुश्किल काम है। ऐसे में Dreame और ECOVACS के Robot Vacuum Cleaners काफी मददगार बन रहे हैं। ये अपने-आप फर्श साफ करने के साथ पोछा भी लगा सकते हैं। इसके अलावा Qubo और TP-Link की Smart Doorbells और Cameras अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा को और मजबूत बना सकते हैं।

Smart gadgets are transforming the lives of the elderly care

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 05:59 AM

Topics:  

  • Apple
  • Samsung
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.