

नई दिल्ली : भारतीय बाजार आज दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। दुनिया का लगभग हर ब्रांड आज भारत में अपने पैर जमाना चाहता है। आज देश स्मार्ट टीवी का एक बड़ा बाजार बनता जा रहा है। इसीलिए नई तकनीकों और फीचर्स के साथ कई कंपनियां भारत में स्मार्ट टीवी लॉन्च करना चाहती है। लोग अब अपने पुराने टीवी को नई एंड्रॉयड टीवी से अपग्रेड कर रहे हैं। यदि आप भी अपने पुराने टीवी को नए स्मार्ट टीवी से अपग्रेड करना चाहते हैं तो Infinix 3 आपके लिए एक बेहतर विकल्प लेकर आ रहा है। इसका नाम Infinix 32Y1 Plus Smart Tv है।
यह एक 32 इंच की HD-Ready स्मार्ट टीवी है जिसकी कीमत 9,499 रुपये तय की गई है। इस टीवी को कम बजट में एक बेहतरीन स्मार्ट टीवी के रूप में देखा जा रहा है। यह पहला सबसे कम कीमत का स्मार्ट टीवी है, जिसे आप डिस्काउंट में इससे भी कम दाम में खरीद सकते हैं। इस टीवी में कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं।
इस स्मार्ट टीवी की सबसे खास बात ये है कि इस स्मार्ट टीवी में आपको 2HDMI, 2USB पोर्ट के साथ साथ 1 लैन पोर्ट लगा हुआ है, इस स्मार्ट टीवी में हेडफोन जैक का फीचर भी दिया गया है। इस टीवी को आप अपने लैपटॉप और स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसे कनेक्ट करने के लिए आपको Miracast फीचर का सहारा लेना पड़ेगा। इससे आप स्मार्टफोन या लैपटॉप को टीवी की स्क्रीन से मिरर व्यू कर सकते हैं।
Infinix 32Y1 Plus एक 32 इंच की HD Ready डिस्प्ले टीवी है, जिसमें 1366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन और 250 निट्स पीक ब्राइटनेस का फीचर दिया गया है। इसमें तीनों तरफ से नैरो बेजल दिया गया है, जो एक बेहतरीन व्यू एक्सपीरियंस देता है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम दी गई है। इस स्मार्ट टीवी में 16 वॉट के दो स्टीरियो स्पीकर लगे है, जो आपको बेहतरीन साउंड देता है। इसका सबसे खास फीचर ये है कि इसमें Google Assistant है, जिससे आप वॉइस कमांड देकर टीवी को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकते है। इसमें Built-in Chromecast दिया गया है, जो आपको अपने स्मार्टफोन से कंटेंट को टीवी पर आसानी से स्ट्रीम करने की सुविधा प्रदान करता है।