हर साल 13 बार मोबाइल रिचार्ज से छुटकारा, जानिए सस्ता और स्मार्ट तरीका
Calendar Month Plans Jio Airtel Vi: मोबाइल रिचार्ज को लेकर इन दिनों बड़ी बहस छिड़ी हुई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा साल में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा उठाने के बाद यह सवाल सभी के मन में है
- Written By: सिमरन सिंह
Jio, Airtel and Vi (Source. Design)
How To Save Money On Mobile Recharge: मोबाइल रिचार्ज को लेकर इन दिनों बड़ी बहस छिड़ी हुई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा साल में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा उठाने के बाद यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन की जगह 30 दिन या 1 महीने वाले प्लान देने चाहिए। हालांकि सच यह है कि Jio, Airtel और Vi पहले से ही ऐसे प्लान ऑफर कर रहे हैं। बस जरूरत है सही जानकारी और समझदारी से प्लान चुनने की, जिससे आपका सालाना खर्च कम हो सकता है।
पहले समझें 30 दिन और 1 महीने का असली फर्क
अक्सर लोग 30 दिन और 1 महीने के प्लान को एक जैसा मान लेते हैं, लेकिन यहां बड़ा अंतर है।
- 1 महीने वाले प्लान की वैलिडिटी पूरे कैलेंडर महीने की होती है, यानी 30 या 31 दिन जितने भी दिन हों। इसका मतलब आपको अगला रिचार्ज ठीक अगले महीने ही करना होगा।
- वहीं 30 दिन वाला प्लान सिर्फ 30 दिनों तक ही चलता है, उसमें महीने का 31वां दिन शामिल नहीं होता। इस छोटे से फर्क को समझकर आप सालभर में एक अतिरिक्त रिचार्ज से बच सकते हैं।
Jio के प्लान: कम विकल्प, लेकिन दमदार फायदे
Jio के पास 30 दिन और 1 महीने वाले सीमित प्लान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jio-Airtel-Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नेटवर्क और इंटरनेट शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, TRAI ला रहा नया नियम
Jio का नया गैजेट मचा देगा धूम, अब कार में बिना केबल चलेगा Android Auto और Apple CarPlay
इधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
Jio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?
- ₹319 प्लान: 1 महीने की वैलिडिटी, रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन। साथ ही 18 महीने के लिए Gemini Pro और 2TB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।
- ₹355 प्लान: 30 दिन की वैलिडिटी, 25GB डेटा एकमुश्त, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन। इसमें भी Gemini Pro, JioHotstar और क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलता है।
Airtel के प्लान: ज्यादा ऑप्शन, ज्यादा कंट्रोल
Airtel यूजर्स के लिए 1 महीने और 30 दिन दोनों तरह के कई विकल्प देता है।
1 महीने वाले प्लान:
- ₹319: 1.5GB डेटा रोज + कॉलिंग + 100 SMS
- ₹379: 2GB डेटा रोज + अनलिमिटेड 5G
- ₹429: 2.5GB डेटा रोज
- ₹609: 60GB डेटा एकमुश्त
इन सभी प्लान में Apple Music और Adobe Express Premium जैसे एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं।
30 दिन वाले प्लान:
- ₹589: 50GB डेटा
- ₹355: 25GB डेटा
दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलते हैं।
ये भी पढ़े: Netflix हुआ महंगा, अब हर महीने बढ़ेगा खर्च, मिडिल क्लास यूजर्स को झटका
Vi के प्लान: बजट यूजर्स के लिए बेस्ट विकल्प
Vi के प्लान खासकर कम खर्च करने वालों के लिए अच्छे हैं।
1 महीने वाले प्लान:
- ₹218: 3GB डेटा
- ₹232: 4GB डेटा
- ₹379: रोज 2GB डेटा + रात में अनलिमिटेड डेटा
30 दिन वाले प्लान:
- ₹224: 4GB डेटा
- ₹345: 25GB डेटा + 100 SMS रोज
आपके लिए क्या है सबसे सही विकल्प?
अगर आप बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं, तो 1 महीने वाला प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं अगर आप तय डेटा के साथ कम खर्च चाहते हैं, तो 30 दिन वाले प्लान भी अच्छा विकल्प हैं। सही प्लान चुनकर आप न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं, बल्कि सालभर की झंझट से भी छुटकारा पा सकते हैं।
