VI का बड़ा तोहफा, प्रीपेड प्लान्स पर मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

ऑफर ट्रायल के तौर पर पेश किया गया है और आगे इसे सभी यूजर्स के लिए लागू किए जाने की संभावना है। आइए जानते हैं इस नए प्लान की पूरी जानकारी।
Vi
Vi का नया प्लान जो यूजर्स को अधिक डेटा देने वाला है। (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: वोडाफोन आइडिया (Vi) के यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा देने का ऐलान किया है। इस नए ऑफर के तहत, Vi यूजर्स अब बिना किसी डेटा लिमिट की चिंता किए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल, यह ऑफर ट्रायल के तौर पर पेश किया गया है और आगे इसे सभी यूजर्स के लिए लागू किए जाने की संभावना है। आइए जानते हैं इस नए प्लान की पूरी जानकारी।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

Vi ने यह ऑफर 365 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज प्लान्स पर लागू किया है। इसके तहत, 365 रुपये, 379, 407, 449, 408, 469, 649, 979, 994, 996, 997, 998 और 1198 रुपये के प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा। ये सभी प्लान पहले से उपलब्ध हैं, लेकिन अब इनमें नया बेनेफिट जोड़ा गया है। फिलहाल, यह ऑफर मध्य प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

4G डेटा का मिलेगा फायदा

Vi वर्तमान में देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने यूजर्स को 4G कनेक्टिविटी प्रदान करती है। मार्च 2025 से कंपनी देश के 75 शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। यह नया ऑफर, 5G लॉन्च से पहले यूजर्स को Vi से जोड़े रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

जियो का भी बड़ा ऑफर

रिलायंस जियो ने भी अपने यूजर्स को राहत देते हुए अपने 2025 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की डेडलाइन बढ़ा दी है। पहले यह ऑफर 11 जनवरी तक वैध था, जिसे अब बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। इस प्लान में 200 दिन की वैलिडिटी के साथ 500GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिल रहा है।