मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Airtel की तेज रफ्तार, Jio की बादशाहत कायम, Vi को मिला झटका

Broadband Market India 2026: जनवरी 2026 के यूजर आंकड़ों ने टेलीकॉम इंडस्ट्री की असली तस्वीर दिखा दी है। इस रिपोर्ट में Bharti Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea और BSNL की परफॉर्मेंस सामने आई है।
Airtel Picks Up Speed, Jio Retains Dominance, Vi Suffers a Setback.
Jio Vs Airtel (Source. Design)
Updated on

TRAI Report 2026: TRAI की ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें जनवरी 2026 के यूजर आंकड़ों ने टेलीकॉम इंडस्ट्री की असली तस्वीर दिखा दी है। इस रिपोर्ट में Bharti Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea और BSNL की परफॉर्मेंस सामने आई है। साल 2026 की शुरुआत में ही कंपनियों के बीच मुकाबला और ज्यादा तेज हो गया है।

Airtel की जबरदस्त बढ़त, लाखों नए यूजर्स जुड़े

रिपोर्ट के अनुसार Bharti Airtel ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 44 लाख नए मोबाइल यूजर्स जोड़े हैं। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी का कुल वायरलेस यूजर बेस दिसंबर 2025 के 463.3 मिलियन से बढ़कर 467.7 मिलियन तक पहुंच गया है। यह साफ संकेत है कि Airtel अपने बेहतर नेटवर्क और सर्विस के दम पर तेजी से ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।

Jio अब भी नंबर 1, मजबूत पकड़ बरकरार

हालांकि Reliance Jio अब भी देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना हुआ है। जनवरी में कंपनी ने 2.4 मिलियन नए यूजर्स जोड़े, जिससे इसका कुल सब्सक्राइबर बेस 491.4 मिलियन तक पहुंच गया है। Jio की सस्ती योजनाएं और मजबूत नेटवर्क कवरेज इसे यूजर्स की पहली पसंद बनाए हुए हैं। यही वजह है कि Airtel की तेजी के बावजूद Jio की बादशाहत कायम है।

Vodafone Idea के लिए बढ़ी मुश्किलें

वहीं Vodafone Idea के लिए हालात आसान नहीं दिख रहे हैं। जनवरी 2026 में कंपनी को करीब 4.11 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ है, जिससे इसका कुल यूजर बेस घटकर 199 मिलियन रह गया है। लगातार गिरावट यह संकेत दे रही है कि कंपनी के लिए मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

ब्रॉडबैंड यूजर्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनवरी 2026 के अंत तक देश में ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 1.05 बिलियन तक पहुंच गई है।

  • इस सेगमेंट में Reliance Jio 517.5 मिलियन यूजर्स के साथ पहले स्थान पर है।
  • Bharti Airtel 359.2 मिलियन यूजर्स के साथ दूसरे नंबर पर है।
  • Vodafone Idea 128.9 मिलियन और BSNL 29.6 मिलियन यूजर्स के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

मार्केट शेयर में Jio का दबदबा

अगर मार्केट शेयर की बात करें तो Reliance Jio के पास 49% से ज्यादा ब्रॉडबैंड यूजर्स हैं, जबकि Bharti Airtel के पास करीब 34% हिस्सेदारी है। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि Jio अभी भी टेलीकॉम मार्केट में सबसे मजबूत खिलाड़ी बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com