Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
Reliance Jio ने अपनी 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक ऐसा ऐलान किया है जो मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदलकर रख देगा। कंपनी ने Jio Premium 5G सर्विस लॉन्च की है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Premium 5G (Source. Social Media/X)
Network Slicing Technology: Reliance Jio ने अपनी 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक ऐसा ऐलान किया है जो मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदलकर रख देगा। बता दें कि कंपनी ने Jio Premium 5G सर्विस लॉन्च की है जिसके जरिए यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तेज और स्थिर इंटरनेट स्पीड मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं कंपनी का कहना है कि यह सेवा उन लोगों के लिए खास होगी जो हाई-स्पीड इंटरनेट, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और प्रोफेशनल कामों के लिए बेहतर नेटवर्क का इस्तेमाल करना चाहते है।
क्या है Jio Premium 5G और कैसे करेगा काम?
Jio Premium 5G के बारे में बताए तो यह एक विशेष सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा है। जिसे एक्टिव कराने वाले यूजर्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में बेहतर नेटवर्क देने में प्राथमिकता दी जाती है। इस तकनीक का आधार Network Slicing है। इसको आसान भाषा में समझें तो कंपनी नेटवर्क के भीतर एक अलग VIP लेन तैयार करती है जिससे Premium 5G यूजर्स का डेटा ट्रैफिक तेजी से गुजरता है। इसका फायदा यह होगा कि मॉल, रेलवे स्टेशन, स्टेडियम या किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर भी इंटरनेट स्पीड प्रभावित नहीं होगी।
AI करेगा कॉल का सारांश, कैब और खाना भी होगा बुक
Jio ने इस सेवा में मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें कई एडवांस AI फीचर्स भी पेश किए हैं। जिससे यूजर्स अब अपनी फोन कॉल का ऑटोमैटिक सारांश तैयार कर सकेंगे, जिससे जरूरी जानकारी बाद में आसानी से देखी जा सकेगी। इसके अलावा कॉल के दौरान ही AI Assistant को कमांड देकर खाना ऑर्डर करना, कैब बुक करना और अन्य डिजिटल काम भी करना संभव होगा। वहीं फीचर की खास बात यह है कि इसके लिए किसी अलग ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही META को पड़ी भारी! US कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना, बदलाव के आदेश
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्पेस की इकोनॉमी बदलने का दावा
Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव
क्या महंगे हो जाएंगे Jio के प्लान?
Premium 5G और AI फीचर्स की घोषणा के बाद से ही कई यूजर्स के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या इंटरनेट प्लान अब महंगे हो जाएंगे। लेकिन बता दें कि फिलहाल कंपनी ने संकेत दिए हैं कि प्रीमियम सुविधाओं के लिए अलग शुल्क लिया जा सकता है लेकिन इससे सामान्य और बजट-फ्रेंडली प्लान पर कोई असर नहीं होगा।
ये भी पढ़े: सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
AI और 5G पर बड़ा दांव
Jio के इस नए प्लान को देखने के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि Jio अब सिर्फ टेलीकॉम कंपनी नहीं बल्कि AI और डिजिटल सेवाओं के बड़े इकोसिस्टम की ओर बढ़ रही है। जिसमें Premium 5G और AI फीचर्स इसी रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं और इसका साफ उद्देश्य उन्नत तकनीक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।
