Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
Reliance Jio ने AI की दुनिया में एक बड़ा दांव खेल दिया है। बता दें कि कंपनी ने अपनी सालान AGM में कई नए AI प्रोडक्ट्स पेश किए है लेकिन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा Jio TeleFrame की हो रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio TeleFrame (Source. Gemini)
Jio AI Device: देश की जानी मानी कंपनी Reliance Jio ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा दांव खेल दिया है। बता दें कि कंपनी ने अपनी सालान AGM में कई नए AI प्रोडक्ट्स पेश किए है लेकिन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा Jio TeleFrame की हो रही है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस भविष्य के स्मार्ट होम्स का केंद्र बनने वाला है जो घर के अलग-अलग AI एजेंट्स को एक साथ मैनेज करने में मदद करेंगा।
क्या है Jio TeleFrame और कैसे करेगा काम?
Jio TeleFrame के बारे में बताए तो यह एक वॉयस-फर्स्ट AI सिस्टम है। जिसका सीधा मतलब है कि इसे चलाने के लिए आपको बार-बार ऐप्स खोलने या जटिल मेन्यू में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि यह डिवाइस सिर्फ आपकी आवाज और अनुमति के आधार पर काम पूरा कर देगा। इसके साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि TeleFrame घर के शॉपिंग, एंटरटेनमेंट, कनेक्टेड होम और गेस्ट मैनेजमेंट जैसे कई AI एजेंट्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ सकता है। वहीं फीचर की खास बात यह है कि यह सभी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है जिससे इसे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा।
आपकी आदतों को समझकर देगा सलाह
Jio ने AI को लेकर दावा किया है कि TeleFrame समय के साथ घर के सदस्यों की पसंद, दिनचर्या और जरूरतों को समझने लगता है। इसको उदाहरण के तौर पर देखे तो यह डॉक्टर की अपॉइंटमेंट याद दिला सकता है, मौसम के अनुसार सुझाव दे सकता है और बारिश की संभावना होने पर छाता ले जाने की सलाह भी दे सकता है। इतना ही नहीं त्योहारों या घरेलू आयोजनों के दौरान इसका गेस्ट एजेंट मेहमानों के लिए डिश सजेस्ट कर सकता है। वहीं राशन की लिस्ट तैयार करने, सामान ऑर्डर करने और डिलीवरी ट्रैक करने जैसे काम भी यह AI सिस्टम संभाल ने में सक्षम है।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही META को पड़ी भारी! US कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना, बदलाव के आदेश
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्पेस की इकोनॉमी बदलने का दावा
Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव
JioHotstar पर एक साथ देख सकेंगे 4 स्क्रीन
AGM में कंपनी ने Multi-Frame Viewing फीचर का भी ऐलान किया। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक ही स्क्रीन पर चार अलग-अलग शोज, लाइव मैच या न्यूज चैनल देख सकेंगे। वहीं अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी विंडो की ऑडियो पर तुरंत स्विच करना भी संभव होगा।
ये भी पढ़े: Telegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jio Home से मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
यूजर्स के लिए ज्यादा फायदा जोड़ते हुए कंपनी ने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन AirFiber के जरिए Jio Home सर्विस की भी घोषणा की है। जिसमें यूजर्स को 5 Gbps तक डाउनलोड और 1 Gbps तक अपलोड स्पीड मिलने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं घर में कई लोग बिना रुकावट गेमिंग, वीडियो कॉलिंग और हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग का आनंद भी लें सकते है।
