Galaxy S26 सीरीज: 25 फरवरी से प्री-रिजर्वेशन शुरू, कम पैसे में 50,000 जीतने का मौका
Samsung ने घोषणा कर दी है कि उसका अगला Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसी बड़े इवेंट में कंपनी अपनी नई और चर्चित Galaxy S26 सीरीज को दुनिया के सामने पेश करेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Pre-Reservation (Source. Samsung)
Samsung S26 Pre-Reservation: Samsung ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका अगला Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसी बड़े इवेंट में कंपनी अपनी नई और चर्चित Galaxy S26 सीरीज को दुनिया के सामने पेश करेगी। यह कार्यक्रम सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में होगा और सुबह 10 बजे Pacific Time पर शुरू होगा। भारतीय यूजर्स के लिए यह इवेंट रात 11:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा। खास बात यह है कि इसे YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, यानी आप घर बैठे ही हर अपडेट देख सकते हैं।
रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाएगा नया Galaxy AI
Samsung ने अपने आधिकारिक बयान में साफ कहा है कि नई Galaxy S सीरीज यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए डिजाइन की गई है। इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ दमदार स्पेसिफिकेशन पर नहीं, बल्कि बेहतर और स्मार्ट यूजर एक्सपीरियंस पर भी है। Galaxy AI को फोन में गहराई से इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे कॉलिंग, मैसेजिंग, फोटो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग पहले से ज्यादा आसान और तेज हो सकेगी। मतलब यह कि फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं बल्कि और ज्यादा “इंटेलिजेंट” बनने वाला है।
सिर्फ 999 रुपये में रिजर्वेशन, मिलेगा 2,699 रुपये का वाउचर
Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं। यदि आप पहले से डिवाइस बुक करते हैं तो कंपनी की ओर से 2,699 रुपये का वाउचर दिया जाएगा। इस वाउचर का इस्तेमाल Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर एक्सेसरी या अन्य प्रोडक्ट खरीदने में किया जा सकता है। इसके अलावा रजिस्टर करने वाले यूजर्स को 50,000 रुपये जीतने का मौका भी मिलेगा, क्योंकि कंपनी एक खास गिवअवे कॉन्टेस्ट चला रही है। रिजर्वेशन की कीमत मात्र 999 रुपये रखी गई है, जिससे ग्राहक पहले ही अपनी बुकिंग पक्की कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
संभावित फीचर्स: पावरफुल प्रोसेसर और Privacy Display
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26 सीरीज में लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, खासकर US मॉडल्स में। इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।
साथ ही फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे बैटरी कम समय में फुल हो जाएगी। सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy S26 Ultra के नए Privacy Display फीचर की हो रही है। यह फीचर स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को साइड से देखने वालों से छुपा देगा। यानी मेट्रो या पब्लिक प्लेस में भी आपकी स्क्रीन सुरक्षित रहेगी।
ये भी पढ़े: आपका Android फोन कहीं हैक तो नहीं? ये 7 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान
कीमत और बिक्री की संभावित तारीख
रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra की कीमतें पिछली S25 सीरीज के आसपास ही रह सकती हैं। यानी प्रीमियम सेगमेंट में रहते हुए भी कंपनी कीमत को ज्यादा बढ़ाने की योजना में नहीं है। रिटेल बिक्री मार्च 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
