- Hindi News »
- Technology »
- Samsung Electronics Co Ceo Han Jong Hee Dies Of Heart Attack
Samsung Electronics के सह-सीईओ हान जोंग-ही का हार्ट अटैक से निधन
मोबाइल डिवाइसेज डिविजन की भी कमान संभाल रहे थे। अब कंपनी की बड़ी जिम्मेदारी जुन यंग-ह्यून के कंधों पर आ गई है, जिन्हें हाल ही में सह-सीईओ नियुक्त किया गया था।
- Written By: सिमरन सिंह

Han Jong-hee का दिल का दौरा आने से हुआ निधन। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Samsung Electronics के सह-सीईओ हान जोंग-ही का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को इस खबर की पुष्टि की। 63 वर्षीय हान साल 2022 में दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी Samsung के CEO बने थे। वे कंपनी की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइसेज डिविजन की भी कमान संभाल रहे थे। अब कंपनी की बड़ी जिम्मेदारी जुन यंग-ह्यून के कंधों पर आ गई है, जिन्हें हाल ही में सह-सीईओ नियुक्त किया गया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक हान के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है।
अस्पताल में ली अंतिम सांस
Samsung ने बताया कि हान को कार्डियक अरेस्ट के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे करीब 40 वर्षों से Samsung के साथ जुड़े हुए थे और उन्होंने टेलीविजन बिजनेस से अपने करियर की शुरुआत की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि Samsung को ग्लोबल टीवी मार्केट में एक बड़ी पहचान दिलाने में हान की अहम भूमिका रही है। उनके आकस्मिक निधन से कंपनी को बड़ा झटका लगा है।
कंपनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है उनकी गैरमौजूदगी
उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक, हान के निधन से Samsung के होम अप्लायंसेस डिविजन को बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि वे इस सेक्टर के प्रदर्शन को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं होगी बिजली बिल की परेशानी, Xiaomi का सुपर कूल Tower AC लॉन्च, 30 सेकेंड में कमरा ठंडा
अब तुरंत पैसे ट्रांसफर पर लगेगा ब्रेक, 10,000 से ज्यादा UPI भेजने पर 1 घंटे की देरी
अब नहीं करना होगा इंतजार, iPhone Fold की एंट्री तय, डिजाइन होगा खास
अब नहीं पड़ेगा महंगा कोचिंग का खर्च, Google Gemini देगा फ्री NEET मॉक टेस्ट
निवेशकों से मांगी थी माफी
हान ने पिछले हफ्ते ही शेयरहोल्डर्स के साथ एक अहम बैठक की थी, जिसमें उन्होंने 2025 को कंपनी के लिए कठिन साल बताया था। उन्होंने स्वीकार किया कि Samsung की परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिससे निवेशकों को निराशा हुई। AI सेमीकंडक्टर मार्केट में पिछड़ने को लेकर भी हान ने चिंता जताई थी और निवेशकों के तीखे सवालों का सामना किया था।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कंपनी इवेंट में शामिल होने वाले थे हान
बताया जा रहा है कि हान को बुधवार को एक इवेंट में शामिल होना था, जहां Samsung अपने नए होम अप्लायंसेस प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही उनका अचानक निधन हो गया, जिससे कंपनी और टेक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Samsung electronics co ceo han jong hee dies of heart attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tuesday Fasting Rules Mistakes: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, तीसरा वाला तो पड़ेगा सबसे भारी!
Apr 14, 2026 | 06:58 PMDelhi-Dehradun Expressway: अब दिल्ली-देहरादून के बीच सफर होगा आसान, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घघाटन
Apr 14, 2026 | 06:57 PMकभी नीतीश को हराने की खाई थी कसम, अब उन्हीं की वजह से मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी; जानें वो दिलचस्प कहानी
Apr 14, 2026 | 06:48 PMगुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
Apr 14, 2026 | 06:48 PMLIVECSK vs KKR Live Score: संजू के शतक के बाद जोश में चेन्नई, केकेआर को पहली जीत की तलाश, थोड़ी देर में होगा टॉस
Apr 14, 2026 | 06:43 PMट्रेन में सीट पर खाना रखकर खाने का वीडियो वायरल, स्वच्छता पर छिड़ी बहस
Apr 14, 2026 | 06:36 PMAlia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, रणबीर कपूर संग शेयर की रोमांटिक झलकियां
Apr 14, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














