- Hindi News »
- Technology »
- Realme Gt Neo2 Smartphone Will Soon Knock In India Teaser Released
Realme GT Neo2 स्मार्टफोन जल्द देगा भारत में दस्तक, टीजर हुआ जारी
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: प्रसिद्ध टेक कंपनी Realme जल्द अपना एक नया स्मार्टफोन (Realme Smartphone) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन Realme GT Neo2 है, जिसका टीजर जारी कर दिया है। जिससे पुष्टि होती है कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय बाजार (Indian Market) में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स (Features) से लैस होगा। इसमें यूज़र्स को एमोलेड स्क्रीन, Snapdragon 870 प्रोसेसर और 12GB रैम मिलेगा। जो उनकी ज़रूरतों को पूरा करेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Realme GT Neo2 Teaser Released
रियलमी जीटी निओ 2 (Realme GT Neo2) स्मार्टफोन का टीजर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इससे जानकारी मिली है कि यह डिवाइस जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा। हालांकि, इस टीजर से फोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
Realme GT Neo2 Specifications
रियलमी जीटी निओ 2 स्मार्टफोन में 6.62 इंच के फुल एचडी प्लस ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह HDR10+ सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 870 चिपसेट का सपोर्ट दिया जाएगा। यह डिवाइस लेटेस्ट Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित था।
सम्बंधित ख़बरें
13,499 में दमदार 5G फोन, लंबी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आज Realme की पहली सेल, मिडिल क्लास के लिए बड़ा मौका
Realme 16 5G आज होगा लॉन्च, सेल्फी लवर्स के लिए बड़ा धमाका, 2 दिन चलेगी बैटरी
सेल्फी के शौकीनों के लिए बड़ा धमाका, अब पीछे वाले कैमरे से भी आएगी परफेक्ट फोटो, Realme का नया फोन मचाएगा धूम
सस्ता 5G फोन आ रहा है, 7000mAh बैटरी के साथ Realme का बड़ा धमाका
Realme GT Neo2 Battery And Connectivity
रियलमी जीटी निओ 2 में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 65 वॉट अल्ट्रा फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, यह मात्र 36 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। वहीँ डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Realme GT Neo2 Camera
Realme GT Neo2 में शानदार फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन लेंस 64MP का है। जबकि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।
Realme GT Neo2 Price
बता दें कि Realme GT Neo2 स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में पेश किया गया था। जहां इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 28,500 रुपये, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन यानी लगभग 30,800 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 2,999 चीनी युआन यानी करीब 34,200 रुपये कीमत रखी गई है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस डिवाइस की भारतीय बाजार में 25,000 से 30,000 रुपये के बीच शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme gt neo2 smartphone will soon knock in india teaser released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














