Realme ने चीन को कहा अलविदा, OnePlus छोड़ रहा है पश्चिमी बाजार, ColorOS 17 में बदल जाएगी पूरी रणनीति?
Realme China Exit: BBK Electronics के स्मार्टफोन ब्रांड्स Realme, OnePlus और OPPO को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी इसको लेकर कर दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Realme and OnePlus (Source. Navbharat Desk)
OnePlus Europe Exit: BBK Electronics के स्मार्टफोन ब्रांड्स Realme, OnePlus और OPPO को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। बता दें कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Realme अब चीन के बाजार से बाहर निकलकर पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर फोकस करेगा जबकि OnePlus की प्राथमिकता चीन होगी। वहीं इसी रणनीति के तहत OnePlus पहले ही यूरोप और उत्तर अमेरिका से बाहर निकलने का ऐलान कर चुका है। इस फैसले का उद्देश्य लागत कम करना, मुनाफा बढ़ाना और ब्रांड्स के बीच आंतरिक प्रतिस्पर्धा को कम करना बताया जा रहा है।
Realme चीन से क्यों हट रहा है?
Realme ने साफ किया है कि अब उसका पूरा ध्यान विदेशी बाजारों पर रहेगा। जिसमें कंपनी नए स्मार्टफोन और सॉफ्टवेयर अपडेट्स अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए जारी करेगी। लेकिन चीन में मौजूद Realme यूजर्स के मौजूदा फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे पर वहां नए Realme स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किए जाएंगे। देखा जा रहा है कि BBK Electronics की नई रणनीति के तहत OPPO इन डिवाइसों के सॉफ्टवेयर सपोर्ट में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। जिसमें इनका मकसद एक समान इकोसिस्टम तैयार करना और डेवलपमेंट कॉस्ट को कम करना है।
OnePlus पश्चिमी देशों को पूरी तरह क्यों छोड़ रहा है?
OnePlus ने हाल ही में यूरोप और उत्तर अमेरिका के बाजार से बाहर निकलने का फैसला किया है। जिसमें कंपनी अब चीन में अपनी मौजूदगी मजबूत करेगी। इसके साथ ही OnePlus अपने लोकप्रिय OxygenOS को भी धीरे-धीरे अलविदा कह रहा है और उसकी जगह ColorOS को अपनाया जाएगा। हालांकि भारत में OnePlus का कारोबार फिलहाल जारी रहेगा लेकिन कंपनी ने भारतीय बाजार को लेकर अपनी लंबी अवधि की रणनीति पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में आने वाले समय में ब्रांड की दिशा पर सभी की नजर रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
ColorOS 17 एलिजिबिलिटी लिस्ट: क्या आपका OnePlus या Realme सुरक्षित है?
OnePlus यूजर्स के लिए सबसे बड़ा बदलाव ColorOS 17 होगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इन डिवाइसों को अपडेट मिल सकता है:
- OnePlus Flagship Series
- OnePlus 11
- OnePlus Open
- OnePlus 12, 12R
- OnePlus 13, 13R, 13s
- OnePlus 15, 15R
OnePlus Nord Series
- OnePlus Nord 4
- OnePlus Nord 5, Nord CE 5
- OnePlus Nord 6
- OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस सूची की पुष्टि नहीं की है। यह OnePlus की मौजूदा सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के आधार पर सामने आई जानकारी है।
ये भी पढ़े: Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
लिक्विड ग्लास और Android 17: आपको कौन से फ़ीचर्स मिल रहे हैं?
ColorOS 17 के साथ यूजर्स को नया इंटरफेस, बेहतर AI फीचर्स, स्मूद एनिमेशन, तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट मिलने की उम्मीद है। वहीं Android 17 आधारित इस अपडेट में सिक्योरिटी, प्राइवेसी और मल्टीटास्किंग से जुड़े कई नए फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन Google और OnePlus की ओर से सभी फीचर्स की आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं की गई है। BBK Electronics का यह बड़ा पुनर्गठन साफ संकेत देता है कि कंपनी अब अलग-अलग ब्रांड्स के बजाय एकीकृत सॉफ्टवेयर और स्पष्ट बाजार रणनीति पर दांव लगा रही है। आने वाले महीनों में यह बदलाव वैश्विक स्मार्टफोन बाजार की प्रतिस्पर्धा को नई दिशा दे सकता है।
