Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI

Google AI Model: Google ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने AI पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite को रोलआउट कर दिया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 22, 2026 | 05:43 PM

Google (Source. Google)

Follow Us
Follow Us:

Google AI Studio: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में Google ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी ने अपने AI पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite को रोलआउट कर दिया है। जिसको लेकर Google का दावा है कि ये नए मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा तेज, कम लागत वाले और हाई-वॉल्यूम AI व एजेंटिक वर्कलोड्स को बेहतर तरीके से संभालने में सक्षम हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने साइबर सिक्योरिटी के लिए एक स्पेशल मॉडल Gemini 3.5 Flash Cyber भी पेश किया है।

Gemini 3.6 Flash में मिलेगा बेहतर प्रदर्शन

Google के ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी गई है कि Gemini 3.6 Flash को Gemini 3.5 Flash के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें कोडिंग, मल्टीमॉडल टास्क और नॉलेज वर्क को पहले से ज्यादा बेहतर बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल कम आउटपुट टोकन्स का इस्तेमाल करता है जिससे AI प्रोसेसिंग ज्यादा एफिशिएंट बनती है। इसको लेकर Artificial Analysis Index ने बताया है कि यह मॉडल Gemini 3.5 Flash की तुलना में 17 प्रतिशत कम आउटपुट टोकन्स का उपयोग करता है। वहीं Datacurve के DeepSWE बेंचमार्क पर टोकन कंजप्शन में 65 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। DeepSWE, MLE Bench और OSWorld-Verified जैसे बेंचमार्क्स में भी नए मॉडल ने पिछले वर्जन से बेहतर स्कोर हासिल किए हैं।

Gemini 3.5 Flash-Lite बना सबसे तेज AI मॉडल

इस लिस्ट में Google ने Gemini 3.5 Flash-Lite को अपनी 3.5 सीरीज का सबसे तेज और सबसे किफायती मॉडल बताया है। यह प्रति सेकंड 350 आउटपुट टोकन्स तक जनरेट कर सकता है। इसे एजेंटिक सर्च, डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और कम लेटेंसी वाले AI वर्कलोड्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही डेवलपर्स इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग Thinking Levels चुन सकते हैं। कम जटिल कार्यों के लिए लो लेवल और मल्टी-स्टेप टास्क के लिए हाई थिंकिंग लेवल का विकल्प दिया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड

26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह

AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल

साइबर सिक्योरिटी के लिए आया खास AI मॉडल

वहीं Google ने Gemini 3.5 Flash Cyber भी पेश किया है जिसे सॉफ्टवेयर की कमजोरियों की पहचान, वैलिडेशन और पैचिंग के लिए फाइन-ट्यून किया गया है। यह मॉडल Google के CodeMender Security Agent के साथ काम करेगा। फिलहाल इसे आम यूजर्स के लिए जारी नहीं किया जाएगा बल्कि सरकारों और ट्रस्टेड पार्टनर्स के लिए लिमिटेड-एक्सेस पायलट प्रोग्राम के तहत उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़े: X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड

आज से उपलब्ध Gemini 4 पर भी शुरू हुई तैयारी

Google ने अपनी जानकारी में बताया है कि Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite आज से Google AI Studio, Android Studio, Gemini API और Gemini Enterprise प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Gemini 3.5 Pro अभी पार्टनर्स के साथ टेस्टिंग में है जबकि Gemini 4 के लिए सबसे बड़ा प्री-ट्रेनिंग रन शुरू हो चुका है। लेकिन इसके लॉन्च की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

Google launches gemini 36 flash and 35 flash lite and gemini 35 flash cyber

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 05:43 PM

Topics:  

  • Gemini
  • Google
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.