26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Siddharth Saxena: क्या सोचा है कि कोई 26 साल की उम्र में सिर्फ एक दिन में 77 करोड़ रुपये कमा सकता है? सुनने में यह हैरान करने वाली बैत लगती है लेकिन AI उद्यमी सिद्धार्थ सक्सेना ने ऐसा ही दावा किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Siddharth Saxena (Source. Navbharat Desk)
Siddharth Saxena Claim On 77 Crore Income: क्या आपने कभी सोचा है कि कोई 26 साल की उम्र में सिर्फ एक दिन में 77 करोड़ रुपये कमा सकता है? सुनने में यह हैरान करने वाली बैत लगती है लेकिन IIT कानपुर से पढ़े AI उद्यमी सिद्धार्थ सक्सेना के एक दावे ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने एक ही दिन में 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 77 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन यह रकम किस डील या ट्रांजैक्शन से मिली इसकी पूरी जानकारी उन्होंने सार्वजनिक नहीं की है।
IIT से AI Startup तक का सफर
सिद्धार्थ सक्सेना के बारे में बताए तो उन्होंने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में B.Tech की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया। वहीं बाद में अपने IIT के साथियों प्रत्युष राय और सिरसेंदु सरकार के साथ मिलकर उन्होंने Merlin नाम का AI स्टार्टअप शुरू किया। वहीं Merlin के बारे में बताए तो एक AI आधारित Google Chrome एक्सटेंशन है जो ईमेल लिखने, वेब पेज का सार निकालने, रिसर्च करने और कंटेंट तैयार करने जैसे कई कामों को आसान बनाता है। इसकी खासियत यह है कि यूजर्स को AI इस्तेमाल करने के लिए बार-बार किसी दूसरी वेबसाइट या टैब पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
तेजी से बढ़ रहा है Merlin का कारोबार
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में शुरू हुआ Merlin आज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जिसमें सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया कि कंपनी की वैल्यूएशन करीब 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 5 करोड़ डॉलर नहीं, 50 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा सिद्धार्थ Thine नाम के एक अन्य AI स्टार्टअप के भी को-फाउंडर हैं। लेकनि इंटरव्यू में किया गया एक दिन में 8 मिलियन डॉलर कमाने का दावा फिलहाल स्वतंत्र रूप से सार्वजनिक दस्तावेजों या आधिकारिक जानकारी से सत्यापित नहीं हुआ है। इसलिए इसे फिलहाल उनके व्यक्तिगत बयान के तौर पर ही देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे The Hundred 2026, Star Sports पर भी होगा प्रसारण
ये भी पढ़े: AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
भारत और अमेरिका के स्टार्टअप कल्चर पर क्या बोले सिद्धार्थ?
सिद्धार्थ का मानना है कि भारत में अधिकांश लोग सीमित संसाधनों के कारण जोखिम लेने से बचते हैं। उनके अनुसार सफल कंपनी बनाने के लिए अलग सोच और बड़े लक्ष्य जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में कई लोग अपनी पसंद और जुनून के आधार पर कंपनी शुरू करते हैं जबकि भारत में अक्सर लोग परिस्थितियों के कारण करियर चुनते हैं।
वहीं इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि “IIT कानपुर के कंप्यूटर साइंस कोर्स में दाखिला लेना हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से करीब 20 गुना ज्यादा मुश्किल है।” इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।
