iPhone की तरह दिखने वाला Android देंगा आंखों को धोखा, 7000mAh बैटरी और 20 हजार से कम होगी कीमत
Realme 15T sale in India: Realme 15T को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। जिसमें शानदार फीचर्स होने के साथ 7000mAh की बैटरी भी देखने को मिलती है।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone की तरह दिखने वाला फोन। (सौ. Realme 15T)
Realme 15T launch: आजकल सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कि कई क्रिएटर एक फोन का एडवर्टाइजमेंट काफी जोरों शोरों से कर रहे हैं। जिसमें वह बताते तो iPhone है लेकिन वह होता है Android फोन जिसकी वजह लोग इस फोन के बारे में और जानना चाहते हैं जो 7000 mAh की बैटरी कैपेसिटी देने के साथ ही अफॉर्डेबल कीमत में भी आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Realme 15T या फिर सोशल मीडिया के स्टाइल में कहें तो R phone जिस नाम से ये मशहूर हो रहा है। Realme 15T को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है।
Realme 15T की कीमत और उपलब्धता
Realme 15T तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹20,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹22,999
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹24,999
यह स्मार्टफोन Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium तीन रंगों में मिलेगा। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 5 सितंबर से Flipkart, Realme India e-store और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन अपनी 7,000mAh की पावरफुल बैटरी और मजबूत डस्ट वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग (IP66, IP68 और IP69) के कारण चर्चा में है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Max SoC प्रोसेसर और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसे लंबे समय तक परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
लॉन्च ऑफर्स और डिस्काउंट्स
कंपनी ने ग्राहकों के लिए आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं।
- ऑनलाइन खरीदारों को EMI ट्रांजैक्शन पर ₹2,000 का डिस्काउंट मिलेगा।
- फुल स्वाइप ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 की इंस्टेंट छूट दी जाएगी।
- 10 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
- प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Realme Buds T01 TWS Earphones फ्री मिलेंगे।
ऑफलाइन ग्राहकों के लिए भी विशेष ऑफर हैं:
- चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट।
- ₹5,000 तक का एक्सचेंज ऑफर।
- 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा।
ये भी पढ़े: Google Privacy Case: अमेरिकी अदालत ने गूगल पर लगाया 3,540 करोड़ रुपये का जुर्माना
Realme 15T के स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.57-इंच FHD+ (1,080×2,372 पिक्सल) 4R Comfort+ AMOLED, 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 Max SoC
- रैम और स्टोरेज: 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज
- कूलिंग सिस्टम: 6,050 sq mm AirFlow VC और 13,774 sq mm ग्रेफाइट शीट
- कैमरा: 50MP प्राइमरी + 2MP सेकेंडरी सेंसर, 50MP फ्रंट कैमरा, दोनों में 4K वीडियो सपोर्ट
- AI फीचर्स: AI Edit Genie, AI Snap Mode, AI Landscape
- बैटरी: 7,000mAh, 60W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट
- सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Realme UI 6, 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट का वादा
ध्यान दें
Realme 15T अपने धमाकेदार बैटरी बैकअप, एडवांस कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ भारत के स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा विकल्प बनकर आया है। मजबूत प्राइवेसी अपडेट्स और लंबे समय तक OS सपोर्ट के साथ यह फोन युवा यूजर्स और गेमिंग प्रेमियों को खासा आकर्षित करेगा। इसके साथ ही इसका लुक लोगों को अपनी तरफ खीचने के लिए काफी है।
