भारत में लॉन्च होंगे Ray-Ban Meta Gen 1 Smart Glasses, AI से लैस जबरदस्त फीचर्स
Ray Ban Meta Glasses in India: Meta और Ray-Ban ने 21 नवंबर को Ray-Ban Meta Gen 1 Smart Glasses भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्ट ग्लास Amazon, Flipkart पर आपको मिल सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Ray-Ban Meta Gen 1 Smart Glasses में क्या है खास। (सौ. Meta)
Ray Ban Meta Glasses Gen 1 Launch: Meta और Ray-Ban ने भारतीय टेक मार्केट में धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर ली है। कंपनी 21 नवंबर को Ray-Ban Meta Gen 1 Smart Glasses भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्ट ग्लास Amazon, Flipkart और Reliance Digital जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
6 नवंबर से इन ग्लासेस के लिए “Notify Me” विकल्प भी एक्टिव कर दिया गया है, ताकि यूजर्स लॉन्च से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पा सकें। Ray-Ban का क्लासिक डिजाइन और Meta की AI-पावर्ड टेक्नोलॉजी इस प्रोडक्ट को बेहद खास बनाते हैं।
भारत में उपलब्धता: 21 नवंबर से खरीद सकेंगे स्मार्ट ग्लासेस
Ray-Ban Meta Gen 1 को 21 नवंबर 2025 से भारत में आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इन्हें Amazon, Flipkart और RelianceDigital.in पर आसानी से खरीद सकेंगे। टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह Meta के AI प्रोडक्ट्स का भारत में अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
AI इंटीग्रेशन: “Hey Meta” बोलते ही शुरू काम
इन स्मार्ट ग्लासेस की सबसे प्रमुख विशेषता है इनका Meta AI इंटीग्रेशन। यूजर को बस कहना है, “Hey Meta”, और ग्लास तुरंत सक्रिय हो जाएगा। इसके जरिए आप आवाज से ही कई काम कर सकते हैं,
- सवाल पूछना
- जानकारी प्राप्त करना
- फोटो व वीडियो रिकॉर्ड करना
- कैमरा व अन्य स्मार्ट फीचर्स को कंट्रोल करना
अर्थात, यह एक पूरी तरह हैंड्स-फ्री अनुभव देता है, जो इसे रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद उपयोगी बनाता है।
डिजाइन और वैरिएंट्स: स्टाइलिश और आधुनिक लुक
Ray-Ban Meta Gen 1 का डिजाइन Ray-Ban की क्लासिक लाइन्स से प्रेरित है। कंपनी ने कई वैरिएंट्स उपलब्ध कराए हैं
- पोलराइज्ड
- ट्रांजिशन
- सनग्लास लेंस
- प्रेस्क्रिप्शन लेंस
ग्लास में एक LED कैप्चर इंडिकेटर भी मौजूद है, जो कैमरे के ऑन होने की जानकारी देता है, ताकि यूजर और आसपास के लोगों की प्राइवेसी सुरक्षित रहे। कंपनी ने इसे “स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन” बताया है।
ये भी पढ़े: अब ChatGPT में मिलेगा ग्रुप चैट का विकल्प, मिलकर कर सकेंगे प्लानिंग और आइडिया शेयरिंग
UPI Lite पेमेंट फीचर: बोलकर होगा पेमेंट!
Meta जल्द ही इन स्मार्ट ग्लासेस में UPI Lite पेमेंट सपोर्ट जोड़ने वाली है। इस फीचर के बाद यूजर 1000 रुपये तक का भुगतान सिर्फ एक कमांड से कर सकेगा “Hey Meta, scan and pay.” यह फीचर आने वाले अपडेट्स में रोलआउट किया जाएगा, जिससे Ray-Ban Meta Gen 1 भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम का हिस्सा बन जाएगा।
टेक्नोलॉजी और सुविधा का अनोखा मिश्रण
- Ray-Ban Meta Gen 1 सिर्फ स्टाइलिश नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से बेहद स्मार्ट डिवाइस है।
- Meta का कहना है कि इन ग्लासेस को खासतौर पर हैंड्स-फ्री डिजिटल एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है।
- कैमरा, माइक्रोफोन और AI-आधारित फीचर्स के साथ यह ग्लास आधुनिक लाइफस्टाइल में नई क्रांति लाने के लिए तैयार है।
