WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
WhatsApp Username: WhatsApp जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी ऐसा फीचर लॉन्च करने जा रही है जिसके जरिए लोग अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना चैट कर सकेंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Username (Source. Meta)
WhatsApp Username Feature: WhatsApp जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी ऐसा फीचर लॉन्च करने जा रही है जिसके जरिए लोग अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी एक-दूसरे से चैट कर सकेंगे। जिसके लिए प्लेटफॉर्म पर Username फीचर को जोड़ा जाएगा। लेकिन इस अपडेट के सामने आने के बाद भारत सरकार ने संभावित ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों को लेकर चिंता जाहिर की है। जिसको देखते हुए WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं।
यूजरनेम बनाना पूरी तरह आपकी मर्जी पर होगा
इस फीचर के आने के बाद से कई लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या नया फीचर आने के बाद सभी को यूजरनेम बनाना जरूरी होगा? जिसका जवाब देते हुए कंपनी ने साफ किया है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह सुविधा पूरी तरह ऑप्शनल होने वाली है। अगर कोई यूजर यूजरनेम नहीं बनाना चाहता तो वह पहले की तरह सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से ही WhatsApp इस्तेमाल कर सकेगा।
क्या कोई भी आपको यूजरनेम से ढूंढ पाएगा?
नए फीचर को लेकर WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि यूजरनेम सर्च करने योग्य नहीं होंगे। जिसका सीधा मतलब है कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ यूजरनेम टाइप करके आपको खोज नहीं पाएगा। जब तक आप खुद अपना यूजरनेम किसी के साथ साझा नहीं करेंगे तब तक वह आपसे बातचीत शुरू नहीं कर पाएगा। जिससे किसी भी यूजर को अनचाहे मैसेज और स्पैम की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Username Key से मिलेगी सुरक्षा की अतिरिक्त परत
इसके साथ ही यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कंपनी ने यूजरनेम की भी लाई है। जिसका इस्तेमाल करके अगर किसी के पास आपका यूजरनेम पहुंच भी जाता है तो भी उसे चैट शुरू करने के लिए इस सुरक्षा Key की जरूरत होगी। वहीं अच्छी बात यह है कि यूजर इस Key को कभी भी बदल या रीसेट कर सकते हैं जिससे संदिग्ध लोगों की पहुंच तुरंत खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़े: Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
सरकार की चिंता और WhatsApp का जवाब
जैसा की अभी सामने आया है कि भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने Meta को नोटिस जारी कर इस फीचर के रोलआउट पर फिलहाल रोक लगाने को कहा है। सरकार का मानना है कि अपराधी इस सुविधा का गलत इस्तेमाल कर खुद को सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी या अन्य भरोसेमंद व्यक्ति बताकर लोगों को ठग सकते हैं। ऐसे मामलों में डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी बढ़ने का खतरा भी जताया गया है।
वहीं WhatsApp का कहना है कि किसी अनजान यूजरनेम से पहली बार मैसेज मिलने पर स्क्रीन पर सेफ्टी अलर्ट दिखाई देगा। जिससे मैसेज भेजने वाले का देश और अकाउंट से जुड़ी जरूरी जानकारी दिखाई जाएगी। साथ ही Block और Report का विकल्प भी तुरंत उपलब्ध रहेगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर इस साल के अंत तक चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
