-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Openai Introduces Group Chats In Chatgpt Options For Planning And Idea Sharing
अब ChatGPT में मिलेगा ग्रुप चैट का विकल्प, मिलकर कर सकेंगे प्लानिंग और आइडिया शेयरिंग
- Written By: सिमरन सिंह
Chatgpt Group Chat Launch: OpenAI ने 13 नवंबर से चुनिंदा देशों में एक नया पायलट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत ChatGPT में ग्रुप चैट फीचर जोड़ा गया है।

ChatGPT में आया नया Group Chat फीचर। (सौ. X)
Chatgpt Group Chat: OpenAI ने 13 नवंबर से चुनिंदा देशों में एक नया पायलट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत ChatGPT में ग्रुप चैट फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर यूजर्स को एक साझा स्पेस बनाने की सुविधा देता है, जहां दोस्त, परिवार, सहपाठी या सहकर्मी मिलकर काम कर सकते हैं और ChatGPT उनकी मदद करते हुए फैसले लेने, आइडिया जनरेट करने और प्लानिंग को आसान बना सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ग्रुप चैट व्यक्तिगत चैट से पूरी तरह अलग होंगी और यूजर की पर्सनल ChatGPT मेमोरी किसी और के लिए उपलब्ध नहीं होगी।
चुनिंदा देशों में उपलब्ध, सभी प्लान यूजर्स के लिए एक्सेस
यह फीचर फिलहाल जापान, न्यूज़ीलैंड, साउथ कोरिया और ताइवान में उपलब्ध है। मोबाइल और वेब दोनों पर Free, Go, Plus और Pro प्लान के लॉग-इन यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
Group chats in ChatGPT are now piloting in Japan, New Zealand, South Korea, and Taiwan. A new way to collaborate with friends, family, or coworkers and ChatGPT in the same conversation. pic.twitter.com/UQKhqjcnQQ — OpenAI (@OpenAI) November 14, 2025
वीकेंड ट्रिप से लेकर स्टडी प्रोजेक्ट तक हर काम में मददगार
- OpenAI का नया ग्रुप चैट फीचर कई तरह के कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
- वीकेंड ट्रिप प्लान करने में ChatGPT डेस्टिनेशन कम्पेयर, इटिनरेरी तैयार, और शेयर्ड पैकिंग लिस्ट बना सकता है।
- घर की सजावट या बैकयार्ड गार्डन डिजाइन जैसे क्रिएटिव प्रोजेक्ट पर पार्टनर्स या रूममेट्स एक ही चैट में आइडिया शेयर कर सकते हैं।
- रेस्टोरेंट चुनने जैसे छोटे फैसले हों या दोस्तों के बीच बहस, ChatGPT न्यूट्रल तरीके से सुझाव देता है।
- स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए यह फीचर रिसर्च ऑर्गनाइज, आउटलाइन ड्राफ्ट, नोट्स समरी और टीमवर्क को आसान बनाता है।
कैसे काम करता है यह फीचर?
- ग्रुप चैट शुरू करने के लिए चैट विंडो के ऊपर पीपल आइकन पर टैप करें।
- किसी को भी ऐड करने पर चैट की एक नई डुप्लिकेट कॉपी बनती है ताकि पुरानी बातचीत सुरक्षित रहे।
- यूजर्स 1 से 20 लोगों तक को शेयर लिंक के जरिए आमंत्रित कर सकते हैं।
- पहली बार ग्रुप चैट जॉइन करते समय नाम, यूज़रनेम और फोटो के साथ एक प्रोफाइल सेट करनी होती है। सभी ग्रुप चैट्स साइडबार में एक अलग सेक्शन में दिखाई देंगी।
ये चैट्स सामान्य ChatGPT चैट की तरह ही काम करती हैं, लेकिन यहां कई लोग एक साथ बातचीत कर सकते हैं। ग्रुप चैट्स GPT-5.1 Auto पर चलती हैं, जो यूजर के प्लान के अनुसार सही मॉडल चुनता है। फाइल अपलोड, इमेज जेनरेशन, डिक्टेशन और चैट सर्च जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। रिप्लाई लिमिट सिर्फ ChatGPT पर लागू होगी, यूजर्स पर नहीं।
सोशल संकेत समझेगा ChatGPT
AI को ग्रुप माहौल के हिसाब से प्रशिक्षित किया गया है ताकि वह सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही जवाब दे। ज़रूरत पड़ने पर यूजर्स “@ChatGPT” टैग करके उसे जवाब देने के लिए कह सकते हैं। AI इमोज़ी से रिएक्ट कर सकता है और ग्रुप सदस्यों की प्रोफाइल फोटो के आधार पर इमेज को कस्टमाइज़ भी कर सकता है।
ग्रुप सेटिंग्स में जाकर यूजर्स नाम बदल सकते हैं, लोगों को जोड़ या हटा सकते हैं, नोटिफिकेशन म्यूट कर सकते हैं और ChatGPT के लिए कस्टम इंस्ट्रक्शन सेट कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
ये भी पढ़े: सर्दियों के बढ़ते प्रदूषण के बीच Google Maps ने शुरू की नई सुविधा, अब घर बैठे जानें हवा का हाल
गोपनीयता का पूरा ध्यान
OpenAI ने कहा है कि ग्रुप चैट पूरी तरह पर्सनल चैट से अलग रहेंगी। इनमें न कोई पर्सनल मेमोरी बनती है और न ही किसी की निजी चैट शेयर होती है। यूजर्स जब चाहें ग्रुप छोड़ सकते हैं और सभी सदस्यों को देखकर ही ग्रुप में शामिल होते हैं। अगर किसी ग्रुप में 18 साल से कम उम्र का कोई सदस्य है, तो ChatGPT स्वतः संवेदनशील कंटेंट को सीमित कर देता है।
भविष्य में और देशों में रोलआउट की तैयारी
OpenAI ने कहा कि यह फीचर इंटरएक्टिव और साझा अनुभव देने की दिशा में पहला कदम है। कंपनी शुरुआती यूजर्स की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे और देशों और प्लान्स में विस्तार देगी।
Openai introduces group chats in chatgpt options for planning and idea sharing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














