गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
Smartphone Overheating In Summer: भारत ऐसा देश है जो गर्मियों में काफी गर्मी रहता है और ऐसे मौसम में लोगों की अपने स्मार्टफोन को लेकर टेंशन बढ़ जाती है। क्योंकि इस मौसम में फोन में परेशानी आ जाती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone Overheating (Source. Freepik)
Smartphone Overheating And Mobile Slow Charging In Summers: भारत ऐसा देश है जो गर्मियों में काफी गर्मी रहता है और ऐसे मौसम में लोगों की अपने स्मार्टफोन को लेकर टेंशन बढ़ जाती है। इस मौसम में यह भी देखा गया है कि लोगों का फोन अचानक धीरे चार्ज हो रहा है वहीं कुछ लोगों की चार्जिंग पूरी तरह रुक गई है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके पीछे अक्सर फोन की सुरक्षा से जुड़ा कारण ही होता है। टेक एक्सपर्ट्स कहते है कि तेज गर्मी में स्मार्टफोन का तापमान तेजी से बढ़ता है जो उसकी परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड पर असर डालता है।
गर्मी में क्यों बढ़ जाती है फोन की परेशानी?
जिस तरह इंसान आम तौर पर ज्यादा गर्मी से परेशान हो जाता है उसी तरह स्मार्टफोन भी सामान्य तापमान में बेहतर काम करता है और ज्यादा गर्मी में उसका काम भी खराब होने लगता है। यह देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में बाहर का तापमान बढ़ने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप धूप में लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं या हाई ग्राफिक्स गेम जैसे Call of Duty: Mobile और Battlegrounds Mobile India खेलते हैं तो यह डिवाइस को और भी ज्यादा गर्म करता है। इससे नुकसान होता यह है कि गर्म होने पर स्क्रीन की ब्राइटनेस कम हो जाती है और प्रोसेसर की स्पीड भी घट जाती है। जिस कारण से कई बार फोन हैंग होने लगता है।
आखिर गर्मियों में क्यों रुक जाती है चार्जिंग?
यह लोगों ने देखा होगा की आजकल के स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग जैसी टेक्नोलॉजी दी जाती है। जिसका इस्तेमाल करके ज्यादा बिजली को फोन में ले जाते हुए उसे तेजी से चार्ज किया जा सकता है। जिससे चार्जिंग के समय फोन से हीट पैदा होती है। ऐसा होता इस लिए है क्योंकि फोन का सेंसर जरूरत से ज्यादा तापमान महसूस करता है जिससे फोन की सुरक्षा के लिए चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है या पूरी तरह रोक भी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Google Translate के 20 साल पूरे, दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रांसलेट हुआ Thank You
Google अचानक हुआ डाउन, लाखों यूजर्स घबराए, सर्च नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मची हलचल
Solar Panel लगवाने से पहले जान ले यह जरूरी बातें, एक्सपायरी डेट से लेकर कितनी जगह में हो जाएगा काम
Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
वहीं अगर आप उन लोगों में से है जो फोन को कवर लगाकर चार्ज करते हैं तो बता दें कि इससे फोन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे में चार्जिंग के दौरान कवर हटाना आपके फोन के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जर फोन में ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं जिसको देखते हुए गर्मियों में वायर्ड चार्जिंग को ही इस्तेमाल करना चाहिए।
ये भी पढ़े: Google Translate के 20 साल पूरे, दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रांसलेट हुआ Thank You
ये गलतियां फोन को पहुंचा सकती हैं नुकसान
विशेषज्ञ भी इस कर्म में सलाह देते है कि चार्जिंग के दौरान ना तो गेम खेलना चाहिए और ना ही भारी ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इससे फोन में ओवरहीट होती है। वहीं अपने फोन के लिए लोकल या थर्ड-पार्टी चार्जर का इस्तेमाल भी खतरनाक हो सकता है। यह देखा गया है कि कई बार खराब चार्जर के कारण फोन में आग लगने तक की घटनाएं हो जाती है।
ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि अगर फोन का बैक पैनल फूलने लगे या बैटरी जल्दी खत्म हो जाए तो यह खराब बैटरी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत बैटरी बदलवाना जरूरी है नहीं तो कुछ बुरा भी हो सकता है।
फोन को गर्मियों में सुरक्षित रखने के आसान टिप्स
- हमेशा ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें
- चार्जिंग के दौरान फोन का कवर हटा दें
- फोन को धूप में ज्यादा देर न रखें
- बैटरी को बार-बार 0% तक खत्म न होने दें
- फोन ज्यादा गर्म हो तो कुछ देर इस्तेमाल बंद करें
- पानी लगने के बाद फोन पूरी तरह सूखने पर ही चार्ज करें
