- Hindi News »
- Technology »
- Redmi K90 Max Launched With An 8550mah Battery
8550mAh बैटरी वाला Redmi K90 Max लॉन्च, पावरफुल फोन में चार्जिंग की टेंशन खत्म
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone Launch: Redmi ने अपना नया फ्लैगशिप फोन Redmi K90 Max चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की K सीरीज का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल मॉडल माना जा रहा है।

Redmi K90 Max (Source. X)
8550mAh Battery Phone Redmi: स्मार्टफोन मार्केट में एक और बड़ा धमाका करते हुए Redmi ने अपना नया फ्लैगशिप फोन Redmi K90 Max चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की K सीरीज का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल मॉडल माना जा रहा है, जो Redmi K90 Pro Max और स्टैंडर्ड Redmi K90 की लाइनअप में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि इसमें दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
कीमत और वेरिएंट बजट में प्रीमियम फील
Redmi K90 Max के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग ₹41,000) रखी गई है। वहीं 12GB + 512GB और 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (करीब ₹47,000) है। इसके टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB और 16GB + 1TB की कीमत क्रमशः CNY 3,999 (₹54,000) और CNY 4,699 (₹64,000) तक जाती है। यह फोन स्पेस सिल्वर, शैडो ब्लैक और स्काई ब्लू जैसे स्टाइलिश कलर्स में उपलब्ध है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस गेमिंग लवर्स के लिए परफेक्ट
इस फोन में 6.83-इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। साथ ही 3500nits तक की पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज के लिए भी शानदार बनाती है। फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
WWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट
अब नहीं रहेगा स्क्रीनशॉट का डर, WhatsApp ला रहा है ऐसा फीचर, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज
जयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4 स्टोरेज के साथ आता है। गेमिंग के लिए इसमें डेडिकेटेड D2 डिस्प्ले चिप और एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक्टिव कूलिंग फैन भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फैन 100 सेकंड में तापमान को लगभग 10°C तक कम कर सकता है।
कैमरा और साउंड फोटोग्राफी भी दमदार
Redmi K90 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 8MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Bose-ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो शानदार साउंड क्वालिटी देते हैं।
ये भी पढ़े: AI ने खुद किया Chrome हैक, अब आपका डेटा कितना सुरक्षित?
बैटरी और चार्जिंग सबसे बड़ी ताकत
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,550mAh की विशाल बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 22.5W रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी और सुरक्षा फीचर्स
फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC, GPS, USB Type-C जैसे सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Redmi k90 max launched with an 8550mah battery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














