

Google Translate Anniversary: डिजिटल दौर की मदद से अब भाषा पहले जैसी बड़ी दीवार नहीं रही है। चाहे विदेश यात्रा करनी हो, किसी दूसरी भाषा की वेबसाइट पढ़नी हो या दुनियाभर के लोगों से बातचीत करनी अब Google का Google Translate करोड़ों लोगों की जिंदगी को आसान बना रहा है। बता दें कि Google Translate ने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर कंपनी ने एक ऐसी जानकारी सभी के साथ साझा की है जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान उसकी तरह खींच लिया है।
Google ने अपने 20 साल पूरे होने उस शब्द के बारें में बताया जो उसके प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रांसलेट हुआ था जो कि एक आम-सा "Thank You" था। इसमें दिलचस्प यही है कि किसी मुश्किल तकनीकी शब्द की जगह लोग साधारण भावना से जुड़ा को सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे है। इसके साथ ही कंपनी ने सोशल मीडिया पर Thank You को कई भाषाओं में शेयर भी किया और बताया कि दुनियाभर के लोग सबसे ज्यादा आभार व्यक्त करने के लिए Translate का इस्तेमाल कर रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर इस खुलासे के बाद लोगों ने अलग-अलग भाषाओं में धन्यवाद लिखकर प्रतिक्रिया भी दी है।
इस नए ट्रेंड को देखने पर यही पता चलता है कि इंसान चाहे किसी भी देश या भाषा का हो विनम्रता और सम्मान जैसी भावनाएं हर जगह समान ही होती हैं। लोग बस किसी कठिन शब्दों का मतलब जानने के लिए ही Translate का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि छोटी-छोटी बातचीत और भावनाएं को भी सामने रखने के लिए इसका सहारा लेते हैं। जिस कारण से Google Translate अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी टूल नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों को एक साथ जोड़ने वाला माध्यम बन चुका है।
Google Translate की शुरुआत की बात करें तो इसको साल 2006 में लॉन्चकिया गया था जो बेहद साधारण ट्रांसलेशन टूल की तरह था। लेकिन AI तकनीक को इसमें जुड़ने के बाद यह अब काफी ज्यादा स्मार्ट हो चुका है। आज के समय में यह सिर्फ शब्दों का अनुवाद नहीं करता बल्कि पूरे वाक्य का संदर्भ और बातचीत का अंदाज भी समझने की कोशिश करता है। जिस वजह से इसका इस्तेमाल पढ़ाई, बिजनेस मीटिंग, ट्रैवल और कंटेंट क्रिएशन सभी में किया जा रहा है।
Google ने अपनी 20वीं सालगिरह पर नया AI आधारित Pronunciation Practice फीचर भी लॉन्च कर दिया है। इसका इस्तेमाल कर के यूजर्स किसी भी शब्द को बोलकर उसका सही उच्चारण सीख सकते है। इसमें AI आवाज सुनकर बताएगा कि बोलने में कहां सुधार करने की जरूरत है। बता दें कि इस फीचर को भारत और अमेरिका में उपलब्ध किया गया है जो अंग्रेजी, हिंदी व स्पेनिश जैसी भाषाओं को सपोर्ट कर रहा है। वहीं माना तो यह भी जा रहा है कि यह फीचर भाषा सीखने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।