Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी

Apple MacBook And iPad Price Hike: Apple का MacBook या iPad खरीदने की प्लान कर रहे है। बता दें कि कंपनी ने अपने कई फेमस MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 10:26 AM

Apple MacBook And iPad Price Hike (Source. Apple)

Follow Us
Follow Us:

Apple Price Hike: आप भी Apple का MacBook या iPad खरीदने की प्लान कर रहे है तो यह खबर आपके बजट को हिलाकर रख सकती है। बता दें कि कंपनी ने अपने कई फेमस MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसको लेकर Apple का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत काफी बढ़ गई है जिसके चलते यह फैसला लेने की जरूरत पड़ी है।

AI बना कीमत बढ़ने की सबसे ब्ड़ीर वजह

Apple ने जानकारी देते हुए बताया है कि टेक इंडस्ट्री तेजी से AI-केंद्रित बनती जा रही है। ऐसे में नए AI फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने के लिए ज्यादा RAM और स्टोरेज की जरूरत हो रही है। इसी कारण मेमोरी चिप्स और स्टोरेज कंपोनेंट्स की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में बढ़ती लागत का असर अब सीधे ग्राहकों पर भी दिखने लगा है और कंपनी ने अपने कई डिवाइस को भी महंगा कर दिए हैं।

इन MacBook और iPad मॉडल्स की बढ़ीं कीमतें

वहीं सामने आई नई प्राइस लिस्ट को देखे तो MacBook Neo की शुरुआती कीमत अब 599 डॉलर से बढ़कर 699 डॉलर कर दी गई है। इतना ही नहीं MacBook Air 512GB की कीमत 1,099 डॉलर से बढ़कर 1,299 डॉलर कर दी गई है और MacBook Pro 1TB अब 1,999 डॉलर में मिलेगा जिसकी पहले कीमत 1,699 डॉलर थी। वहीं इसका असर iPad पर भी दिख रहा है। जिसमें iPad Air 128GB की कीमत 599 डॉलर से बढ़कर 749 डॉलर और iPad Pro Wi-Fi 256GB की कीमत 999 डॉलर से बढ़कर 1,199 डॉलर हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने

सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया

Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका

अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम

जानकारी के लिए बता दें कि कीमतों को अपडेट करने के दौरान Apple ने कुछ समय के लिए अपना ऑनलाइन स्टोर भी बंद कर दिया था जिसे बाद में नई प्राइस लिस्ट के साथ दोबारा शुरू कर दिया गया।

स्टोरेज कंपनियों को मिला बड़ा फायदा

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की मांग बढ़ने से इन कंपोनेंट्स का निर्माण करने वाली कंपनियों को बड़ा फायदा हुआ है। जिसमें AI आधारित डिवाइसेज़ की बढ़ती मांग के कारण उनका कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें Apple पहले भी अपने लाइनअप में बदलाव कर कम स्टोरेज वाले मॉडल हटाकर ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल को बेस वेरिएंट बनाता जा रहा है जिससे कीमत अपने आप बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े: Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने

क्या अब iPhone भी होगा महंगा?

ऐसे में एक सवाल सभी के मन में आ रहा है कि अगर आने वाले महीनों में मेमोरी और स्टोरेज की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो इसका असर iPhone की कीमतों पर भी पड़ सकता है। खासकर ज्यादा स्टोरेज और एडवांस AI फीचर्स वाले मॉडल पहले से महंगे हो सकते हैं। ऐसे में इस सवाल का जवाब देते हुए इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स बताते है कि भविष्य के स्मार्टफोन्स में AI क्षमता बढ़ने के साथ कंपनियां हार्डवेयर अपग्रेड पर ज्यादा निवेश करेंगी जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

Apple price hike macbooks and ipads have become more expensive

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 10:26 AM

Topics:  

  • Apple
  • MacBook Pro
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.