WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
WhatsApp Scam Alert: WhatsApp पर कभी "Hello भाई... मैं तुम्हारा दोस्त, मेरा पुराना नंबर बंद हो गया है, ये मेरा नया नंबर है" जैसा मैसेज आया है तो अब आपको पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Scam Alert (Source. Freepik)
WhatsApp New Security Feature: आपको भी WhatsApp पर कभी “Hello भाई… मैं तुम्हारा दोस्त, मेरा पुराना नंबर बंद हो गया है, ये मेरा नया नंबर है” जैसा मैसेज आया है तो अब आपको पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि ऐसे मैसेज आजकल ऑनलाइन ठगी का सबसे आम तरीका बन चुके हैं। जिसमें स्कैमर्स खुद को आपका दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बताकर भरोसा जीतते हैं और फिर पैसे या निजी जानकारी ठगने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब इस खतरे से बचाने के लिए WhatsApp ने एक नया सिक्योरिटी फीचर रोलआउट किया है।
चैट शुरू होने से पहले ही देगा अलर्ट
अब तक देखा गया था कि WhatsApp के अधिकांश सुरक्षा फीचर्स तब सक्रिय होते थे जब बातचीत शुरू हो चुकी होती थी। लेकिन अब नया फीचर के आने से तस्वीर बिलकुल बदल जाएगी। बता दें कि WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। जैसे ही कोई यूजर किसी ऐसे नंबर से चैट शुरू करेगा। जिससे पहले कभी बातचीत नहीं हुई स्क्रीन पर एक सिक्योरिटी वॉर्निंग दिखाई देगी।
वॉर्निंग में मिलेगी ये अहम जानकारी
इस नए पॉप-अप में यूजर्स को कई जरूरी जानकारियां दिखाई जाएंगी। इसमें बताया जाएगा कि नंबर किस देश या क्षेत्र का है। क्या वह नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है या नहीं और क्या आप दोनों किसी कॉमन WhatsApp ग्रुप का हिस्सा हैं। इन जानकारियों के आधार पर यूजर तय कर सकेगा कि चैट जारी रखनी है या उसे तुरंत बंद कर देना है। खास बात यह है कि आपका फैसला सामने वाले व्यक्ति को बिल्कुल पता नहीं चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
स्कैमर्स की चाल होगी फेल
ऑनलाइन ठगी करने वाले अक्सर जल्दबाजी का माहौल बनाकर लोगों को सोचने का मौका नहीं देते लेकिन WhatsApp का यह नया फीचर ठीक उसी समय सक्रिय होगा। जब कोई अनजान व्यक्ति पहली बार आपसे संपर्क करेगा। अगर कोई खुद को आपका दोस्त बताए और WhatsApp दिखाए कि नंबर किसी दूसरे देश का है तो आपको तुरंत शक हो जाएगा और आप संभावित फ्रॉड से बच सकते हैं।
ये भी पढ़े: Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
फिर भी बरतें सावधानी
इसको लेकर साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फीचर सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जरूर देगा लेकिन इसे पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं माना जा सकता। फिर भी स्कैमर का नंबर पहले से आपके फोन में सेव है या किसी परिचित ने वास्तव में नया नंबर लिया है तो केवल इस फीचर पर निर्भर रहना सही नहीं होगा। इसलिए किसी भी अनजान नंबर पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि करना सबसे सुरक्षित तरीका है।
