भारत बनेगा AI क्रांति का अगुवा, OpenAI ने खोला पहला दफ्तर

IndiaAI Mission: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ बना रहा है। IndiaAI मिशन पहल और वैश्विक टेक कंपनियों की दिलचस्पी ने देश को दुनिया की अगली AI लहर का नेतृत्व करने की ओर बढ़ा रहा है।
भारत बनेगा AI क्रांति का अगुवा, OpenAI ने खोला पहला दफ्तर
IndiaAI Mission में क्या है खास। (सौ. Wikipedia)
Published on
Updated on

OpenAI India Office: भारत तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ बना रहा है। सरकार की IndiaAI मिशन पहल और वैश्विक टेक कंपनियों की दिलचस्पी ने देश को दुनिया की अगली AI लहर का नेतृत्व करने की ओर बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में, OpenAI ने भारत में अपना पहला दफ्तर खोलने का ऐलान किया है।

भारत Uniquely Positioned है

केंद्रीय आईटी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा “भारत Uniquely Positioned है और आने वाले समय में अगली AI लहर का नेतृत्व करेगा।” उन्होंने कहा कि IndiaAI मिशन के तहत भारत एक भरोसेमंद AI इकोसिस्टम बना रहा है, जिसमें OpenAI का सहयोग अहम भूमिका निभाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि AI का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे।

भारत में ChatGPT यूजर्स की संख्या 4 गुना बढ़ी

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी भारत में AI अपनाने की रफ्तार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत AI तकनीक को सबसे तेजी से अपनाने वाले देशों में से एक है। ऑल्टमैन ने बताया कि पिछले एक साल में ChatGPT यूजर्स की संख्या 4 गुना बढ़ी है। साथ ही उन्होंने ये भी घोषणा की कि वे सितंबर 2025 में भारत का दौरा करेंगे।

क्या है IndiaAI मिशन?

भारत सरकार ने इस साल IndiaAI मिशन लॉन्च किया है। इस मिशन का मुख्य लक्ष्य है

  • बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना
  • स्वदेशी फाउंडेशनल मॉडल्स विकसित करना
  • स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को सपोर्ट देना

सरकार चाहती है कि देश में विकसित AI मॉडल्स का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य क्षेत्रों में तेजी से किया जा सके।

फरवरी 2026 में होगा AI Impact Summit

अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी दी थी कि भारत फरवरी 2026 में AI Impact Summit की मेजबानी करेगा। इस वैश्विक सम्मेलन का मकसद है दुनिया को AI की संभावनाओं और अवसरों के और करीब लाना।

भारत में OpenAI का पहला दफ्तर खुलना और AI Summit की मेजबानी, दोनों ही घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक AI हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com