खरमास 2025: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए रहेगा सावधानी बरतने का समय

Kharmas kab Se Hain :खरमास का समय सभी के लिए समान नहीं होता, लेकिन ज्योतिष के अनुसार धैर्य, सावधानी और सोच-समझकर कदम उठाना इस समय का सबसे बड़ा मंत्र है।
खरमास 2025: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए रहेगा सावधानी बरतने का समय
खरमास 2025 इन राशियों रहे सतर्क(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kharmas 2025: सूर्य समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं, लेकिन जब वे धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे खरमास कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। जब सूर्य गुरु के घर में आते हैं, तो सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है और उनके तेज में भी कमी आती है।

यही कारण है कि इस समय कुछ राशि वालों के लिए धैर्य और आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है और उनके सामने थोड़ी कठिनाइयाँ और चुनौतियां आ सकती हैं। इस साल 16 दिसंबर 2025 को सुबह 4:27 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस खरमास में किन राशियों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले इस समय कार्यों को पूरा करने में थोड़ी परेशानियों का सामना कर सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां तनाव दे सकती हैं। सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना रहेगी। विवाह या परिवारिक आयोजनों में अभी ज्यादा सक्रिय न हों। निवेश करते समय सोच-विचार जरूरी है। प्रेम संबंधों में दिखावा या जल्दबाजी से रिश्तों पर असर पड़ सकता है। किसी भी कानूनी मामले में उलझने से बचें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें, किसी विवाद में न पड़ें। धन का लेन-देन सोच-समझ कर करें। पुराने मामले मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है। यात्रा फिलहाल टालें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय कष्टकारी रह सकता है। किसी पर अधिक भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत पर चिंता बढ़ सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है, अनावश्यक चिंता सिरदर्द दे सकती है। नौकरी में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

खरमास का समय सभी के लिए समान नहीं होता, लेकिन ज्योतिष के अनुसार धैर्य, सावधानी और सोच-समझकर कदम उठाना इस समय का सबसे बड़ा मंत्र है। 16 दिसंबर से सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने के बाद, अपने निर्णय सोच-समझ कर लें और जल्दबाजी या अतिविश्वास से बचें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com