Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड बॉडी! Amazon पर आज एंट्री करेगा ये दमदार फोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश

OnePlus: भारत में 7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च होने जा रहा है OnePlus N6x। 120Hz डिस्प्ले और AI फोटोग्राफी फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन की सेल 4 अगस्त से Amazon पर शुरू होगी।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 31, 2026 | 08:59 AM

OnePlus N6x (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

OnePlus N6x 7000mAh Battery Phone Launched Today: भारत में आज OnePlus के N सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉच होने जा रहा है। हालही में कंपनी ने इस सीरीज मे OnePlus N6 लॉच किया था और आज उसी सीरीज में वो OnePlus N6x लॉच करने जा रहे हैं। कंपनी ने इस फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव कर दी है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी ओपन सेल 4 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इस फोन में कई AI फीचर्स भी मिलेंगे, जिनकी खासियत नीचे दी गई है।

ढाई दिन तक नहीं पड़ेगा चार्जर का काम

OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 7,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 2.5 दिनों तक आपका साथ निभाएगा। आंकड़ों की बात करें तो यह बैटरी सिंगल चार्ज में 20 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 133 घंटे से अधिक का म्यूजिक और लगभग 25 घंटे तक लगातार सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की सुविधा देती है। जो लोग वीडियो रिकॉर्डिंग के शौकीन हैं, उनके लिए यह 11 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकता है।

गिरने पर भी नहीं टूटेगा: मिलिट्री-ग्रेड मजबूती

अक्सर महंगे फोन गिरने पर टूट जाते हैं, लेकिन OnePlus N6x के साथ ऐसा नहीं है। इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है, जिसका मतलब है कि इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ऊंचाई से गिरने पर भी यह फोन आसानी से नहीं टूटेगा, जो इसे रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बनाता है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में Apple ने फिर बनाया कमाई का रिकॉर्ड, जून तिमाही में iPhone-Mac की बंपर बिक्री से शानदार मुनाफा

Claude AI Chat Leak: गूगल पर अचानक दिखने लगीं AI चैटबॉट की सीक्रेट चैट्स! एंथ्रोपिक ने बताई इसकी वजह

Japan Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद Sony ने रोका सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन, मलबे में दबे कई लोग

Oppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन

AI फीचर्स की भरमार: फोटोग्राफी बनेगी और भी स्मार्ट

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें कई AI-पावर्ड टूल्स दिए गए हैं। इसमें AI Eraser जैसा शानदार फीचर है, जिसकी मदद से आप अपनी फोटो से अनचाहे लोगों या चीजों को हटा सकते हैं (दिन में 400 बार तक)। इसके अलावा AI Portrait Glow कम रोशनी में भी चेहरे को चमकदार बनाता है और AI Unblur फीचर चलती-फिरती चीजों की धुंधली तस्वीरों को साफ करने में मदद करता है।

डिस्प्ले और शानदार डिजाइन

डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के एक्सपीरिएंस को बेहद स्मूद बना देता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। यह फोन दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा, Ice Blue और Burgundy Red।

गेमिंग के लिए खास कूलिंग सिस्टम

मल्टीटास्किंग और भारी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए OnePlus ने इसमें 5300mm² का विशाल वेपर कूलिंग चैंबर दिया है। यह गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस को स्टेबल रखता है।

यह भी पढ़ें Claude AI Chat Leak: गूगल पर अचानक दिखने लगीं AI चैटबॉट की सीक्रेट चैट्स! एंथ्रोपिक ने बताई इसकी वजह

यहां से खरीदें ये फोन

OnePlus N6x की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के जरिए की जाएगी, जहां इसके लिए पहले ही माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इसकी ओपन सेल 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी। हालांकि इसकी सटीक कीमत का खुलासा आज लॉन्च के दौरान होगा, लेकिन जानकारों का मानना है कि इसे एक अफोर्डेबल प्राइस पॉइंट पर पेश किया जा सकता है।

Oneplus n6x launch price in india specs amazon sale

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 08:32 AM

Topics:  

  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.