Oppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन
Oppo Reno 16: Oppo भारत में Reno 16 Series का 'Baby Monster' स्पेशल एडिशन लॉन्च करने जा रहा है। K-Pop थीम, एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज और दमदार फीचर्स के साथ जल्द Flipkart-Amazon पर होगा उपलब्ध।
- Written By: अनन्या तिवारी
ओप्पो का बेबी मॉन्स्टर के साथ कोलैबोरेशन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Oppo Reno 16 Baby Monster K-Pop Edition And Features: भारत में स्मार्टफोन बाजार और K-Pop का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी दीवानगी को भुनाने के लिए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में अपनी लोकप्रिय Reno 16 Series का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च करने जा रही है। इस खास एडिशन के लिए ओप्पो ने साउथ कोरिया के मशहूर K-pop म्यूजिक ग्रुप ‘Baby Monster’ के साथ कोलैबोरेट किया है।
थीम्ड बॉक्स और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज
ओप्पो का यह नया कोलैबोरेशन खासतौर पर उन युवाओं और फैंस के लिए है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ म्यूजिक और स्टाइल के भी शौकीन हैं। खबरों के मुताबिक, Oppo Reno 16 Series x Baby Monster Edition एक विशेष थीम्ड रिटेल बॉक्स के साथ आएगा। इस बॉक्स के अंदर न केवल स्मार्टफोन होगा, बल्कि फैंस के लिए कुछ सरप्राइज भी छिपे होंगे। इसमें एक थीम्ड प्रोटेक्टिव केस और बेबी मॉन्स्टर ग्रुप के सदस्यों की तस्वीरों वाले एक्सक्लूसिव कार्ड्स (Photocards) भी शामिल होंगे जो इसे एक कलेक्टर्स आइटम बनाते हैं।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर माइक्रोसाइट हुई लाइव
हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी तैयारी जोरों पर है। Oppo ने भारत के दो बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon और Flipkart पर इस स्पेशल एडिशन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट्स लाइव कर दी हैं। इससे यह साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद यह फोन इन्हीं प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में महंगे हुए Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स, Xiaomi 17T और Redmi 15 सीरीज की देखें नई प्राइस लिस्ट
AI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास
A19 Pro चिप और 12GB रैम के साथ आएगा ऐप्पल का बजट लैपटॉप, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
iOS 27 Finance Lock: नहीं भरी किस्त तो काम करना बंद कर देंगे iPhone के फीचर्स, बीटा कोड से हुआ बड़ा खुलासा
पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और प्रीमियम फीचर्स
भले ही यह एक स्पेशल एडिशन है, लेकिन इसके इंटरनल स्पेसिफिकेशन्स स्टैंडर्ड Reno 16 के जैसे ही रहने की उम्मीद है। Oppo Reno 16 में 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 nits की जबरदस्त पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक की LPDDR5x RAM को सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन
कैमरा लवर्स के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। फोन को पावर देने के लिए 6,700mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें भारत में महंगे हुए Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स, Xiaomi 17T और Redmi 15 सीरीज की देखें नई प्राइस लिस्ट
कीमत और उपलब्धता
रेफरेंस के लिए बता दें कि स्टैंडर्ड Oppo Reno 16 की शुरुआती कीमत भारत में 61,999 रुपये (8GB+256GB) रखी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि बेबी मॉन्स्टर एडिशन की कीमत भी इसी के आसपास या थोड़ी प्रीमियम हो सकती है। K-pop फैंस के बीच इस कोलैबोरेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
