भारत में Apple ने फिर बनाया कमाई का रिकॉर्ड, जून तिमाही में iPhone-Mac की बंपर बिक्री से शानदार मुनाफा
iPhone 17 India Demand: Apple ने जून-तिमाही में 109.4 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया है। टिम कुक के अनुसार, भारत समेत सभी क्षेत्रों में मैक और आईफोन 17 की मजबूत मांग से यह ग्रोथ मिली।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)
Apple India Market Performance 2026: Apple के CEO टिम कुक ने कहा कि कंपनी ने भारत समेत हर भौगोलिक क्षेत्र में जून-क्वार्टर के रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाए। ये नतीजे सप्लाई चेन में बहुत बड़ी रुकावटों और विदेशी मुद्रा से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आए।
109.4 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड तिमाही रेवेन्यू
Apple कंपनी ने 109.4 बिलियन डॉलर का तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत रहा, जिसमें टैरिफ रिफंड से लगभग 2 प्रतिशत अंक का फायदा शामिल है।
प्रति शेयर डाइल्यूटेड अर्निंग 2.02 डॉलर रही, जो पिछले साल के मुकाबले 29 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें टैरिफ रिफंड से 0.11 डॉलर का फायदा भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi की मॉर्फ्ड रील्स का मामला गरमाया! हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की FIR
7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड बॉडी! Amazon पर आज एंट्री करेगा ये दमदार फोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश
अमेरिका का बड़ा वार! भारत, चीन और रूस की कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
भारत समेत सभी क्षेत्रों में जून-क्वार्टर का नया रिकॉर्ड
टिम कुक ने कहा कि Apple ने हर भौगोलिक क्षेत्र में जून-क्वार्टर के रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाए। हमें अमेरिका, लैटिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, भारत, चीन, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया में जून-क्वार्टर के रिकॉर्ड के साथ हर जगह मजबूती देखकर खुशी हुई।”
दुनिया भर में मैक का रेवेन्यू 10.4 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 29 प्रतिशत ज्यादा है। यह जून-क्वार्टर का नया रिकॉर्ड है, जिसकी वजह मैकबुक नियो और मैकबुक प्रो की मजबूत बिक्री रही।
भारत में मैक और आईफोन की मजबूत मांग
एप्पल ने भारत में एक और रिकॉर्ड रेवेन्यू वाला क्वार्टर दर्ज किया, जिसमें मैक का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। इसकी वजह मैकबुक नियो को जबरदस्त बढ़ोतरी और आईफोन 17 सीरीज की लगातार मजबूत मांग थी, जबकि देश में आईफोन की सप्लाई सीमित रही।
CFO ने बताई रिकॉर्ड प्रदर्शन की वजह
Apple के CFO केवन पारेख ने कहा कि जैसा कि टिम ने बताया, इस बार मैक का सबसे शानदार तिमाही रहा। दुनिया भर में बहुत सारे नए लोगों ने मैक खरीदा और पुराने यूजर्स ने भी अपग्रेड किया। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें अमेरिका, चीन और भारत के ग्राहक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें 7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड बॉडी! Amazon पर आज एंट्री करेगा ये दमदार फोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश
भारत में जारी रहेगी ग्रोथ
इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार, Apple ने कीमतें ज्यादातर स्थिर रखी हैं, जो मेमोरी की बढ़ती लागत को संभालने की उसकी क्षमता को दिखाता है।
काउंटरपॉइंट रिसर्च के डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा, “हमें उम्मीद है कि कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान भारत में वॉल्यूम में सिंगल-डिजिट लेकिन वैल्यू में डबल-डिजिट ग्रोथ होगी, और iPhone की कीमत बढ़ने की बहुत ज्यादा संभावना है। इसके बावजूद, ब्रांड का आकर्षण नए यूजर्स को इकोसिस्टम में लाता रहेगा।”
उन्होंने कहा कि कंपोनेंट की बढ़ती लागत एंड्रॉयड इकोसिस्टम में कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर कर रही है। हालांकि, उम्मीद है कि एप्पल अपने मुख्य हार्डवेयर कैटेगरी में इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन करेगा।
