Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Claude AI Chat Leak: गूगल पर अचानक दिखने लगीं AI चैटबॉट की सीक्रेट चैट्स! एंथ्रोपिक ने बताई इसकी वजह

Anthropic Data Leak: क्या Claude AI से की गई आपकी निजी चैट गूगल सर्च पर लीक हो रही है? एंथ्रोपिक ने शेयर लिंक फीचर को जिम्मेदार ठहराया है। जानिए AI इस्तेमाल करते समय किन सावधानियों का ध्यान रखें।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 30, 2026 | 10:12 AM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Claude AI Chat Leaked On Google Search: आज के दौर में हम अपनी कई निजी और प्रोफेशनल बातें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट्स से साझा करते हैं। चाहे वो ऑफिस का काम हो, कानूनी सलाह या फिर पर्सनल लाइफ की उलझनें, एआई हमारा सबसे करीबी साथी बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस एआई को आप अपना ‘राजदार’ मान रहे हैं, वह आपकी गोपनीय बातें दुनिया के सामने ला सकता है? हाल ही में एंथ्रोपिक (Anthropic) के लोकप्रिय Claude AI के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसने प्राइवेसी को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

गूगल सर्च पर कैसे पहुंची आपकी निजी बातें?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Claude AI के साथ यूजर्स की गई कई निजी बातचीत अचानक गूगल सर्च रिजल्ट्स में दिखाई देने लगीं। यह मामला तब सामने आया जब Reddit पर कुछ यूजर्स ने नोटिस किया कि गूगल पर कुछ खास कीवर्ड्स सर्च करने पर क्लाउड की शेयर की गई चैट्स और ‘क्लाउड आर्टिफैक्ट्स’ की लिस्ट खुल रही थी।

हैरानी की बात यह है कि इन लीक्ड चैट्स में न केवल सामान्य बातचीत थी, बल्कि यूजर्स की संवेदनशील डिटेल्स, क्रिप्टो वॉलेट की जानकारी और निजी डेटा भी सरेआम नजर आ रहा था। जैसे ही यह खबर फैली, तकनीक की दुनिया में हड़कंप मच गया और यूजर्स अपनी प्राइवेसी को लेकर डर गए।

सम्बंधित ख़बरें

Japan Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद Sony ने रोका सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन, मलबे में दबे कई लोग

Oppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन

भारत में महंगे हुए Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स, Xiaomi 17T और Redmi 15 सीरीज की देखें नई प्राइस लिस्ट

AI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास

एंथ्रोपिक ने ‘शेयर लिंक’ को ठहराया जिम्मेदार!

जब इस डेटा लीक पर सवाल उठे, तो Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने अपना पक्ष रखा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह उनके सिस्टम की कोई तकनीकी खराबी या हैकिंग नहीं है। कंपनी के अनुसार, यह समस्या क्लाउड के ‘शेयर’ फीचर की वजह से हुई है।

दरअसल, Claude में एक फीचर है जिससे यूजर्स अपनी चैट का लिंक बनाकर दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। एंथ्रोपिक का कहना है कि उन्होंने खुद कोई चैट गूगल पर इंडेक्स नहीं की थी, लेकिन जब कोई यूजर ‘पब्लिक शेयर लिंक’ बनाता है, तो वह लिंक किसी थर्ड पार्टी सर्विस द्वारा आर्काइव किया जा सकता है, जहाँ से गूगल जैसे सर्च इंजन उसे क्रॉल करके सर्च रिजल्ट्स में दिखाने लगते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो, कंपनी ने पल्ला झाड़ते हुए जिम्मेदारी यूजर्स के शेयर करने के तरीके पर डाल दी है।

चैट अभी भी गूगल पर

विवाद बढ़ने के बाद एंथ्रोपिक ने सक्रियता दिखाई है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने अब इस समस्या को फिक्स कर दिया है और गूगल सर्च से ऐसे लिंक्स को हटवा दिया गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों के पास वो पुराने लिंक्स पहले से मौजूद हैं वे अभी भी उन चैट्स को एक्सेस कर सकते हैं। यानी प्राइवेसी का खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

Claude के साथ ChatGPT और Grok भी रहे हैं विवादों में

AI प्राइवेसी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले AI चैटबॉट ChatGPT की करीब 1 लाख चैट्स लीक होने की खबरें आई थीं। एलन मस्क के Grok AI के साथ भी इस तरह की प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं जताई जा चुकी हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI कंपनियां भले ही कितनी भी सुरक्षा का दावा करें, लेकिन शेयर किए गए चैट लिंक्स से जुड़ा जोखिम हमेशा बना रहता है।

यह भी पढ़ें अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act

AI का इस्तेमाल करते समय ये 3 बातें कभी न भूलें

अगर आप भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में AI का इस्तेमाल करते हैं, तो खुद को सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानियां जरूर बरतें:
1. संवेदनशील डेटा शेयर न करें: कभी भी अपना पासवर्ड, बैंक डिटेल्स, Crypto Keys या अत्यधिक निजी जानकारी AI को न दें।
2. शेयर फीचर का सोच-समझकर इस्तेमाल करें: अपनी चैट का पब्लिक लिंक तभी बनाएं जब बहुत जरूरी हो। याद रखें, एक बार लिंक पब्लिक होने के बाद उसे इंटरनेट से पूरी तरह मिटाना मुश्किल है।
3. प्राइवेसी सेटिंग्स चेक करें: समय-समय पर अपने AI अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर देखें कि आपने कौन सी जानकारी साझा की है और क्या उसे डिलीट करने का विकल्प मौजूद है।

AI तकनीक जितनी मददगार है, उतनी ही जोखिम भरी भी हो सकती है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी डिजिटल पहचान को खतरे में डाल सकती है। इसलिए, अगली बार जब आप Claude या किसी भी AI से बात करें, तो याद रखें कि इंटरनेट पर कुछ भी पूरी तरह प्राइवेट नहीं है।

Claude ai chat leak google search anthropic privacy issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 10:12 AM

Topics:  

  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.