- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus Diwali Sale Kicks Off With Impressive Discounts Find Out Which Products Are Cheaper
जबरदस्त डिस्काउंट के साथ शुरू हो रही OnePlus की दिवाली सेल, जानें कौन-से प्रोडक्ट्स मिलेंगे सस्ते
- Written By: सिमरन सिंह
OnePlus Diwali Sale: दिवाली के फेस्टिव सीजन में OnePlus ने भारतीय ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स को लॉन्च कर दिया है, जिसका फायदा लेते हुए आप अपने पंसद के प्रोडक्टर्स को ले सकते है।

OnePlus को लेकर क्या होगा ऑफर। (सौ. Oneplus)
OnePlus Smartphone Diwali Offers: दिवाली के फेस्टिव सीजन में OnePlus ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स और IoT प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स की घोषणा की है। OnePlus Diwali Festive Sale 2025 की शुरुआत 17 अक्टूबर 2025 से होने जा रही है, जिसमें कंपनी अपने फ्लैगशिप OnePlus 13 Series और मिड-रेंज OnePlus Nord 5 Series पर भारी छूट दे रही है। इसके साथ ही, OnePlus स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और टैबलेट्स पर भी आकर्षक डील्स उपलब्ध होंगी।
ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा oneplus.in, Amazon.in, और OnePlus Experience Stores के अलावा प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स जैसे Reliance Digital, Croma, Vijay Sales और Bajaj Electronics से उठा सकते हैं।
OnePlus 13 Series पर शानदार फेस्टिव डिस्काउंट
इस साल की सबसे चर्चित सीरीज़ OnePlus 13 Series में तीन दमदार मॉडल शामिल हैं OnePlus 13, OnePlus 13R और OnePlus 13s। कंपनी ने इन तीनों पर दिवाली ऑफर्स की घोषणा की है, जिससे ग्राहकों को प्रीमियम स्मार्टफोन अब कम दाम में मिल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
- OnePlus 13s अब सिर्फ ₹47,749 के फेस्टिव प्राइस पर उपलब्ध है। इस पर ग्राहकों को ₹3,250 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक No-Cost EMI का विकल्प मिलेगा।
- OnePlus 13R अब मात्र ₹35,749 में मिल रहा है, जिसमें ₹5,000 की प्राइस ड्रॉप और ₹2,250 का बैंक ऑफर शामिल है।
- फ्लैगशिप OnePlus 13 की कीमत ₹57,749 रखी गई है, जिस पर ₹4,250 तक का बैंक डिस्काउंट और आकर्षक EMI ऑफर दिए जा रहे हैं।
- तीनों फोनों में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 120Hz Fluid AMOLED डिस्प्ले, और 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो इन्हें परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी दोनों के लिए बेहतरीन बनाता है।
OnePlus Nord 5 Series पर भी तगड़ी छूट
मिड-रेंज सेगमेंट के लिए लॉन्च की गई OnePlus Nord 5 Series में Nord 5 और Nord CE5 मॉडल शामिल हैं। OnePlus Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, और AI-एन्हांस्ड कैमरा सिस्टम दिया गया है। यह फोन फेस्टिव ऑफर के तहत ₹28,999 की कीमत में उपलब्ध होगा, जिसमें ₹2,000 तक का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक No-Cost EMI शामिल हैं।
ये भी पढ़े: OpenAI बनाएगी अपना पहला इन-हाउस AI प्रोसेसर, ब्रॉडकॉम के साथ की साझेदारी
वहीं OnePlus Nord CE5 उन यूज़र्स के लिए है जो सीमित बजट में हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले, और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। यह फोन ₹21,999 के इफेक्टिव प्राइस पर मिलेगा, जिसमें ₹2,000 तक का बैंक ऑफर और 3 महीने की EMI सुविधा भी शामिल है।
कहां से खरीदें OnePlus के ये ऑफर्स?
सभी ऑफर्स 17 अक्टूबर 2025 से लाइव होंगे। ग्राहक इन डील्स का लाभ OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon.in, और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स जैसे Reliance Digital, Croma, Bajaj Electronics और Vijay Sales से उठा सकते हैं। वहीं OnePlus के IoT प्रोडक्ट्स Flipkart, Myntra और OnePlus वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।
Oneplus diwali sale kicks off with impressive discounts find out which products are cheaper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Jun 13, 2026 | 06:52 PM3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Jun 13, 2026 | 06:52 PMPranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Jun 13, 2026 | 06:52 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 06:48 PMMPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Jun 13, 2026 | 06:45 PMChaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Jun 13, 2026 | 06:43 PMपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Jun 13, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














