WhatsApp पर अब देख सकेंगे Instagram Reels, Meta AI का नया धमाकेदार फीचर

इंस्टाग्राम ऐप खोलकर रील्स सर्च करने से बचना चाहते हैं, तो यह नया फीचर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि WhatsApp पर Instagram Reels देखने का पूरा प्रोसेस क्या है।
Instagram Reels On WhatsApp
Instagram की Reels को आराम से WhatsApp पर देख सकते है। (सौ. Design)
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: WhatsApp अब केवल चैटिंग और वीडियो कॉलिंग का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि इसमें एक और शानदार फीचर जुड़ गया है। अब यूजर्स WhatsApp पर ही Instagram Reels देख सकते हैं, वो भी Meta AI की मदद से। अगर आप बार-बार इंस्टाग्राम ऐप खोलकर रील्स सर्च करने से बचना चाहते हैं, तो यह नया फीचर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि WhatsApp पर Instagram Reels देखने का पूरा प्रोसेस क्या है।

WhatsApp पर Meta AI का ऐसे करें इस्तेमाल

1. WhatsApp ओपन करें और Meta AI एक्सेस करें

अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ऐप खोलें। यहां आपको Meta AI का नीला आइकन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप इसे एक्सेस कर सकते हैं।

2. Meta AI को दें सही कमांड

Meta AI चैटबॉट को एक प्रॉम्प्ट यानी कमांड देना होगा। उदाहरण के लिए, आप लिख सकते हैं – "Show Some Reels of Virat Kohli" इसके बाद आपके सामने Virat Kohli की Instagram Reels आ जाएंगी, जिन्हें आप WhatsApp पर ही देख सकते हैं।

3. WhatsApp पर Instagram प्रोफाइल भी करें सर्च

WhatsApp पर Instagram प्रोफाइल भी खोज सकते हैं। बस Meta AI को उस प्रोफाइल का यूज़रनेम बताएं और वह आपको उस अकाउंट से जुड़ी Reels दिखा देगा।

4. WhatsApp के सर्च बार में @MetaAI टाइप करें

अगर आपको Meta AI का ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो WhatsApp के सर्च बार में @MetaAI टाइप करें। Meta AI का ऑप्शन दिखाई देने पर उस पर क्लिक करें और फीचर को एक्सेस करें।

5. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें

Meta AI चैट खोलने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें। एक बार यह एक्टिव हो जाने के बाद, आप न सिर्फ WhatsApp पर Instagram Reels देख पाएंगे, बल्कि किसी भी टॉपिक पर सवाल भी पूछ सकते हैं।

Meta AI का नया फीचर क्यों है खास?

  • इंस्टाग्राम ओपन किए बिना WhatsApp पर ही रील्स देखने की सुविधा।
  • पसंदीदा Instagram प्रोफाइल और Reels तक डायरेक्ट एक्सेस।
  • WhatsApp का उपयोग और अधिक आसान और स्मार्ट हो गया है।
  • अब WhatsApp सिर्फ चैटिंग ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का भी बेहतरीन माध्यम बन चुका है।
Navbharat Live
navbharatlive.com