अब विदेश में भी चलेगा भारत का UPI, QR स्कैन करो और सेकेंडों में पेमेंट, जानिए किन-किन देशों में मिल रही सुविधा
UPI Countries List: UPI अब सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रहा। विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीयों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। अब भारतीय कई देशों में UPI का इस्तेमाल कर सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
UPI Countries List (Source. Design)
UPI for Tourists: भारत का डिजिटल भुगतान सिस्टम Unified Payments Interface (UPI) अब सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रहा। विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीयों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। अब टूरिस्ट, एनआरआई और बिजनेस ट्रैवलर्स विदेशों में भी दुकानों, रेस्टॉरेंट्स और होटल में QR कोड स्कैन कर सीधे UPI से पेमेंट कर सकते हैं। यानी न कैश बदलवाने की टेंशन, न कार्ड चार्जेस का झंझट।
इन देशों में सीधे UPI से हो रही है पेमेंट
भारत के बाहर फिलहाल 8 देशों में UPI की सुविधा लाइव हो चुकी है। यहां भारतीय UPI ऐप्स से लोकल QR कोड स्कैन कर भुगतान किया जा सकता है। इन देशों में शामिल हैं:
- भूटान, नेपाल, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मॉरिशस, श्रीलंका, फ्रांस और कतर।
- इन देशों में भारतीय यात्रियों के लिए कैशलेस पेमेंट पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
विदेश में UPI कैसे करता है काम?
विदेश में UPI इस्तेमाल करने का तरीका बिल्कुल भारत जैसा ही है। यूजर अपने मोबाइल में मौजूद PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे UPI ऐप से QR कोड स्कैन करता है। पेमेंट की रकम सीधे भारतीय बैंक अकाउंट से डेबिट होती है और वहां के व्यापारी को लोकल करेंसी में मिल जाती है। इससे फॉरेक्स चार्ज, कैश कैरी करने या इंटरनेशनल कार्ड फीस जैसी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
UPI बन रहा है ग्लोबल डिजिटल पेमेंट सिस्टम
भारत सरकार और NPCI International Payments Ltd (NIPL) UPI को ग्लोबल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। कई देशों के साथ डिजिटल पेमेंट और ट्रेड पार्टनरशिप समझौते किए जा चुके हैं। यही वजह है कि आने वाले समय में एशिया, अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका के कई देशों में UPI की एंट्री होने वाली है।
ये भी पढ़े: 8 हजार से कम में सबसे मजबूत फोन, Itel A100 की एंट्री से बजट यूजर्स में हलचल
इन देशों में जल्द शुरू हो सकता है UPI
UPI को जिन देशों में लाने की तैयारी चल रही है, उनमें शामिल हैं: मालदीव, ब्राजील, केन्या, तंजानिया, जमैका, इथियोपिया, कोलंबिया, क्यूबा, मंगोलिया, फिजी, लाओस और पापुआ न्यू गिनी समेत कई अन्य देश।
भारतीयों को क्या होगा सीधा फायदा?
विदेश यात्रा के दौरान अब भारतीयों को अलग-अलग पेमेंट ऐप, कैश या कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन में मौजूद UPI से सेकेंडों में पेमेंट, बेहतर कंट्रोल और ज्यादा पारदर्शिता मिलेगी। खास बात यह है कि कुछ बैंक इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से भी UPI सेवा दे रहे हैं, जिससे एनआरआई भी आसानी से डिजिटल लेन-देन कर पा रहे हैं।
