8 हजार से कम में सबसे मजबूत फोन, Itel A100 की एंट्री से बजट यूजर्स में हलचल

5000mAh Battery Phone: सस्ते और टिकाऊ स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए Itel एक नया विकल्प लेकर आ रहा है। कंपनी ने भारत में अपने अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Itel A100 के लॉन्च कर दिया है।
strongest phone under 8,000 rupees, the entry of the Itel A100 is creating a stir among budget-conscious users.
Itel A100 (Source. Itel)
Updated on

Itel Budget Smartphone: सस्ते और टिकाऊ स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए Itel एक नया विकल्प लेकर आ रहा है। कंपनी ने भारत में अपने अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Itel A100 के लॉन्च को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह फोन Itel की A-सीरीज का नया मॉडल होगा और इसे पिछले साल आए Itel A90 का सक्सेसर माना जा रहा है। कम कीमत में मजबूत बॉडी, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे बजट कैटेगरी में खास बना सकते हैं।

प्रीमियम लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

कंपनी ने X पर पोस्ट के जरिए Itel A100 का डिजाइन टीज किया है। फोन का लुक काफी हद तक प्रीमियम स्मार्टफोन्स से इंस्पायर्ड नजर आता है और कई लोग इसकी तुलना वनप्लस 15R जैसे डिजाइन से कर रहे हैं। डिवाइस फ्लैट फ्रेम और स्क्वेयर्ड एज के साथ आएगा, जो इसे मॉडर्न अपील देता है। बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है और बीच में Itel की ब्रांडिंग नजर आती है। कैमरा मॉड्यूल स्क्वर्कल शेप का है, जिसमें दो गोल कैमरा कटआउट और LED फ्लैश मौजूद है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन Pure Black, Silk Green और Titanium Gold में उपलब्ध होगा।

मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और बड़ी बैटरी

Itel की वेबसाइट पर लाइव माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि Itel A100 में 5000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। कंपनी इसे "मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी" वाला फोन बता रही है, यानी यह रोजमर्रा की गिरने, झटकों और रफ यूज को बेहतर तरीके से झेल सकेगा। इसके अलावा, फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा, जो इस प्राइस सेगमेंट में स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देगा। कंपनी का दावा है कि 8 हजार रुपये से कम कीमत में यह सबसे मजबूत स्मार्टफोन हो सकता है।

UltraLink और स्मार्ट फीचर्स देंगे अलग पहचान

Itel A100 में UltraLink फीचर दिया जाएगा, जिसकी मदद से बिना सेल्युलर नेटवर्क वाले इलाकों में भी चुनिंदा डिवाइस पर वॉयस कॉल की जा सकेगी। यह फीचर इमरजेंसी सिचुएशन या कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में काफी काम का साबित हो सकता है।

फोन में इनबिल्ट IR ब्लास्टर भी मिलेगा, जिससे टीवी और अन्य होम अप्लायंस कंट्रोल किए जा सकेंगे। चूंकि Itel A90 की कीमत पिछले साल 6,499 रुपये रखी गई थी, ऐसे में उम्मीद है कि A100 भी किफायती दाम में ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com