बिजली बिल की टेंशन खत्म: AC चलने पर भी आधा होगा खर्च और सालों चलेगी आपकी मशीन
AC Tips Electricity Saving: AC राहत का सबसे आसान साधन बन जाता है। लेकिन कई बार लोग इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, जिससे बिजली का बिल बढ़ जाता है और मशीन पर भी बुरा असर पड़ता है।
- Written By: सिमरन सिंह
AC Tips (Source. Freepik)
How Can I Make My AC Use Less Power: तेज गर्मी में एयर कंडीशनर यानी AC राहत का सबसे आसान साधन बन जाता है। लेकिन कई बार लोग इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, जिससे बिजली का बिल बढ़ जाता है और मशीन पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर थोड़ी समझदारी से AC चलाया जाए, तो न सिर्फ खर्च कम किया जा सकता है बल्कि इसकी लाइफ भी बढ़ाई जा सकती है।
सही तापमान रखे, ज्यादा ठंडक के चक्कर में नुकसान न करें
अक्सर लोग जल्दी ठंडक पाने के लिए AC को 16 डिग्री पर चला देते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार AC को 24 से 25 डिग्री के बीच चलाना सबसे बेहतर होता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।
लगातार चलाने से बचें
कई लोग AC को पूरे दिन या रात भर लगातार चलाते रहते हैं, जिससे बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है। बेहतर होगा कि AC को जरूरत के अनुसार ही चलाया जाए और बीच-बीच में बंद करके मशीन को आराम दिया जाए। इससे ऊर्जा की बचत होती है और मशीन की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Smartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
नियमित सर्विस है बेहद जरूरी
AC की अच्छी कूलिंग और लंबी उम्र के लिए उसकी नियमित सर्विस बहुत जरूरी है। हर 2-3 महीने में एक बार सर्विस कराने से धूल और गंदगी साफ हो जाती है, जिससे मशीन पर दबाव कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है।
सर्विस के बाद तुरंत चालू न करें
सर्विस के तुरंत बाद AC चालू करना सही नहीं माना जाता। कम से कम 2-3 घंटे का अंतर देना चाहिए, ताकि मशीन के सभी पार्ट्स सही तरीके से सेट हो सकें और किसी तरह की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
कमरे को सही तरीके से बंद रखें
AC चलाते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखना जरूरी है। अगर ठंडी हवा बाहर निकलती रहेगी, तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे बिजली की खपत बढ़ेगी।
ये भी पढ़े: अब बिना बैंक अकाउंट भी होगा UPI पेमेंट, Google Pay का नया Pocket Money फीचर लॉन्च
टाइमर और स्लीप मोड का करें इस्तेमाल
AC में मौजूद टाइमर और स्लीप मोड जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे AC अपने आप बंद हो जाता है और अनावश्यक बिजली खर्च से बचा जा सकता है।
सही इस्तेमाल से मिलेगा डबल फायदा
अगर AC का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो न सिर्फ बिजली का बिल कम आता है, बल्कि मशीन की लाइफ भी बढ़ती है और अचानक खराब होने का खतरा भी कम हो जाता है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप गर्मी में ठंडक का मजा भी ले सकते हैं और अपनी जेब भी बचा सकते हैं।
