Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?

AI+ Smartphones ने अपनी Nova Series का विस्तार करते हुए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने पारंपरिक लॉन्च इवेंट से हटकर India's Got Nova नाम का अनोखा शो लाया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 08, 2026 | 04:07 PM

AI+ Smartphones (Source. YouTube)

Follow Us
Follow Us:

Smartphone Launch In India’s Got Nova: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए AI+ Smartphones ने अपनी Nova Series का विस्तार करते हुए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। वहीं इस बार कंपनी ने पारंपरिक लॉन्च इवेंट से हटकर India’s Got Nova नाम का अनोखा शो पेश किया, जिसे कॉमेडियन समय रैना और टेक एक्सपर्ट राजीव माखनी ने होस्ट किया। इस कार्यक्रम में लाइव डेमो, रियल-वर्ल्ड चैलेंज, दर्शकों की भागीदारी और खुली चर्चा के जरिए स्मार्टफोन की खूबियों को दिखाया गया।

ओपन रिव्यू प्रोग्राम से पारदर्शिता पर जोर

AI+ ने लॉन्च से पहले अपना Open Review Program भी जारी रखा जिसके तहत रिव्यूअर्स, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को फोन पहले इस्तेमाल करने का मौका दिया गया। खास बात यह रही कि कंपनी ने किसी तरह का एम्बार्गो या रिव्यू गाइडलाइन लागू नहीं की। इससे यूजर्स को बिना किसी प्रभाव के वास्तविक रिव्यू देखने को मिलेंगे जो आज के स्मार्टफोन बाजार में एक अलग पहल मानी जा रही है।

वहीं इस मौके पर AI+ Smartphones के CEO और NxtQuantum Shift Technologies के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, “स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बदल रहा है और आज ग्राहक ऐसे डिवाइस चाहते है जो उनकी अपनी जरूरतों, पसंद और लाइफस्टाइल के मुताबिक हों। अब हर किसी के लिए एक जैसा स्मार्टफोन अनुभव काम नहीं करता। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए नोवा सीरीज़ को तैयार किया गया है जो खास डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, विश्वसनीय सॉफ्टवेयर और काम आने वाले इनोवेशन को एक साथ जोड़ता है”

सम्बंधित ख़बरें

Blue Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें बच्चे का आधार

एक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई

Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए

इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, “नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो के साथ हम नोवा सीरीज़ को और ज्यादा लोगों तक पहुँचा रहे हैं। इसमें पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र्स से लेकर बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश में अपग्रेड करने वाले ग्राहक तक शामिल हैं। हम चाहते थे कि लॉन्च का तरीका भी हमारी सोच को दर्शाए। इसलिए हमने कम्युनिटी को इसमें शामिल किया, लोगों से खुलकर फीडबैक लिया और लॉन्च के लिए ऐसा फॉर्मेट चुना जहाँ बड़ी-बड़ी बातों के बजाए वास्तविक राय को अहमियत मिले।”

Nova 2 Neo और Nova 2 Pro में क्या है खास?

Nova 2 Neo 5G के बारे में बताए तो इसको बजट यूजर्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। जिसके अंदर MediaTek Dimensity 6300, 120Hz डिस्प्ले, 48MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी और Android 16 आधारित NxtQuantum OS मिलता है। वहीं Nova 2 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100, 6.9-इंच 144Hz FHD+ डिस्प्ले, 48MP AI कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग, 6000mAh बैटरी, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Nova 2 Series: वैरिएंट और कीमत

मॉडल वैरिएंट कीमत
Nova 2 Neo 5G 4GB + 128GB ₹12,999
Nova 2 Neo 5G 6GB + 128GB ₹13,999
Nova 2 Pro 5G 6GB + 128GB ₹14,999*
Nova 2 Pro 5G 8GB + 128GB ₹16,999*

सभी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का बैंक ऑफर उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों स्मार्टफोन Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई यह सीरीज़ AI+ की भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

Ai has launched the nova 2 neo 5g and nova 2 pro 5g indias got nova show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 04:07 PM

Topics:  

  • AI
  • Flipkart
  • Smartphone
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.