Blue Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें बच्चे का आधार
Blue Aadhaar Card: अक्सर ऐसा होता है कि किसी जरूरी काम के वक्त ही महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिलते। वहीं इन दस्तावेजों में बच्चों का ब्लू आधार कार्ड भी शामिल है। जिसकी रोजमर्रा में जरूरत कम पड़ती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Blue Aadhaar card (Source. Social Media)
Blue Aadhaar Card Download: अक्सर ऐसा होता है कि किसी जरूरी काम के वक्त ही महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिलते। वहीं इन दस्तावेजों में बच्चों का ब्लू आधार कार्ड भी शामिल है। जिसकी रोजमर्रा में जरूरत कम पड़ती है, लेकिन स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या पहचान संबंधी अन्य कार्यों के दौरान यह काम आता है। ऐसे में अगर अचानक बच्चे का आधार कार्ड चाहिए और उसकी हार्ड कॉपी नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप अपने स्मार्टफोन से कुछ ही मिनटों में बच्चे का आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मोबाइल से आधार डाउनलोड करने के हैं तीन आसान तरीके
जानकारी में बताया गया है कि बच्चों का आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए तीन आसान विकल्प दिए गए हैं। जिसमें से पहला Aadhaar App के जरिए बच्चे की प्रोफाइल जोड़कर आधार डाउनलोड करना है। वहीं दूसरा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में आधार डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा तीसरा विकल्प DigiLocker ऐप है जहां वेरिफिकेशन के बाद आधार कार्ड सुरक्षित रूप से सेव हो जाता है।
Aadhaar App और UIDAI वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड
अगर आप Aadhaar App का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले ऐप डाउनलोड करके अपनी प्रोफाइल में लॉग-इन करें।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
- इसके बाद Register My Aadhaar या Add Profile विकल्प चुनें
- 4 अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करें।
- अब बच्चे का आधार नंबर दर्ज करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
इसके बाद बच्चे का आधार डिजिटल प्रोफाइल के रूप में जुड़ जाएगा। जहां से आप उसे डाउनलोड या शेयर भी कर सकते हैं।
UIDAI की वेबसाइट
- myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर Download Aadhaar विकल्प चुनें।
- यहां आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी दर्ज करें
- OTP वेरिफाई करें
- Verify & Download पर क्लिक करते ही आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
ये भी पढ़े: Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
DigiLocker में हमेशा रहेगा सुरक्षित
आप भी दस्तावेजों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो DigiLocker एक बेहतर विकल्प है।
- ऐप में लॉग-इन करने के बाद Aadhaar Card सर्च करें और आवश्यक अनुमति दें
- बच्चे का नाम, जन्मतिथि, लिंग व 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आधार कार्ड Issued Documents सेक्शन में दिखाई देगा।
- यहां से आप इसे कभी भी देख, डाउनलोड या जरूरत पड़ने पर साझा कर सकते हैं।
डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बच्चों का आधार कार्ड मोबाइल में सुरक्षित रखना एक समझदारी भरा कदम है। इससे दस्तावेज खोने की चिंता भी नहीं रहती और जरूरत पड़ने पर कुछ ही सेकंड में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
