अब बिना बैंक अकाउंट भी होगा UPI पेमेंट, Google Pay का नया Pocket Money फीचर लॉन्च

Google Pay ने एक नया फीचर "UPI Circle Pocket Money" लॉन्च किया है। इस फीचर की खास बात यह है कि अब आपके परिवार या दोस्तों को UPI पेमेंट करने के लिए अपना बैंक अकाउंट नहीं जरुरी होगा।
UPI payments without a bank account Google Pay launches UPI Circle Pocket Money
UPI Circle Pocket Money (Source. Google)
Published on
Updated on

Google Pay Pocket Money: डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए Google Pay ने एक नया फीचर "UPI Circle Pocket Money" लॉन्च किया है। इस फीचर की खास बात यह है कि अब आपके परिवार या दोस्तों को UPI पेमेंट करने के लिए अपना बैंक अकाउंट होना जरूरी नहीं होगा। यह सुविधा खासकर बच्चों, स्टूडेंट्स और उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है लेकिन उन्हें डिजिटल पेमेंट की जरूरत होती है।

कैसे काम करता है UPI Circle?

इस सिस्टम में दो तरह के यूजर्स होते हैं Primary User और Secondary User।

  • Primary User वह होता है, जिसके बैंक अकाउंट से पेमेंट किया जाता है।
  • वहीं Secondary User वह होता है, जो उसी अकाउंट का इस्तेमाल करके पेमेंट करता है।

Primary User अपने परिवार, दोस्तों या कर्मचारियों को जोड़ सकता है और वे सभी Secondary User बन जाते हैं।

बिना अकाउंट के ऐसे करें पेमेंट

UPI Circle की मदद से Secondary User बिना अपने बैंक अकाउंट के भी पेमेंट कर सकता है। वह Google Pay ऐप के जरिए सीधे Primary User के अकाउंट से ट्रांजैक्शन करता है। यह फीचर खासतौर पर पॉकेट मनी मैनेजमेंट को आसान बनाता है।

ट्रांजैक्शन पर पूरा कंट्रोल आपके हाथ में

Primary User के पास पूरा कंट्रोल रहता है कि Secondary User कितना और कैसे खर्च कर सकता है।

  • मंथली लिमिट सेट करें: आप हर महीने ₹15,000 तक की सीमा तय कर सकते हैं।
  • हर पेमेंट पर अप्रूवल: चाहें तो हर ट्रांजैक्शन को मैन्युअली अप्रूव भी कर सकते हैं।

इससे पैसे की सुरक्षा और नियंत्रण दोनों बना रहता है। UPI Circle Pocket Money

कैसे करें सेटअप?

इस फीचर को शुरू करने के लिए आपको Google Pay ऐप में जाकर UPI Circle ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद जिस व्यक्ति को जोड़ना है, उसका नंबर आपके फोन में सेव होना चाहिए और उसके पास Google Pay ऐप व UPI ID होना जरूरी है। आप अधिकतम 5 Secondary Users को जोड़ सकते हैं और उनके लिए लिमिट व परमिशन सेट कर सकते हैं।

KYC नियमों का रखना होगा ध्यान

Secondary User को जोड़ते समय उसकी पहचान वेरिफाई करना जरूरी होता है। इसके लिए आपको उसका सरकारी आईडी नंबर और संबंध की जानकारी देनी होती है। यह प्रक्रिया "Master Direction Know Your Customer (KYC) Direction, 2016" के तहत अनिवार्य है, ताकि सभी ट्रांजैक्शन सुरक्षित और ट्रैक किए जा सकें।

क्यों है यह फीचर खास?

यह फीचर उन परिवारों के लिए बेहद उपयोगी है, जहां बच्चे या बुजुर्ग डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं लेकिन उनके पास बैंक अकाउंट नहीं है। अब बिना किसी झंझट के, एक ही अकाउंट से पूरे परिवार की पेमेंट जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। UPI Circle Pocket Money की मदद से ठगी को भी कम किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com