YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
YouTube Gifts: YouTube लाखों कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। जिसमें शॉर्ट्स से लेकर लंबे वीडियो और लाइव स्ट्रीम तक इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube Gifts (Source. Gemini)
Vertical Live Stream New YouTube Gifts Feature: भारत में YouTube लाखों कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। जिसमें शॉर्ट्स से लेकर लंबे वीडियो और लाइव स्ट्रीम तक इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच YouTube ने भारतीय यूजर्स के लिए Gifts नाम का नया फीचर लॉन्च किया है जो खास तौर पर Vertical Live Streams के लिए पेश किया गया है। इस फीचर का मकसद क्रिएटर्स को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अतिरिक्त कमाई का नया अवसर देना और ऑडियंस के साथ उनकी इंटरैक्शन को पहले से ज्यादा मजेदार बनाना है।
क्या है YouTube Gifts फीचर और कैसे करेगा काम?
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नए YouTube Gifts फीचर के जरिए दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को Animated Virtual Gifts भेज सकते है। ये गिफ्ट केवल एक डिजिटल रिएक्शन नहीं होंगे बल्कि इनकी मदद से क्रिएटर्स की कमाई भी होगी। बताया जा रहा है कि इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए और खास बनाने के लिए YouTube ने कई देसी थीम वाले वर्चुअल गिफ्ट्स भी जोड़े हैं। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में दिवाली, होली और अन्य बड़े त्योहारों के लिए नए Seasonal Gifts भी पेश किए जाएंगे जिससे लाइव स्ट्रीम का अनुभव और दिलचस्प हो जाएगा।
क्रिएटर्स कैसे करें Gifts फीचर ऑन?
आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहता है तो आपको YouTube Studio में जाकर Earn सेक्शन खोलना होगा। इसके बाद Virtual Items Module को स्वीकार करने के बाद Gifts फीचर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद पात्र Vertical Live Streams में यह सुविधा अपने आप उपलब्ध हो जाएगी। लेकिन बता दें कि YouTube ने साफ किया है कि जिन लाइव स्ट्रीम्स में Gifts फीचर चालू होगा वहां Super Stickers का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Blue Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें बच्चे का आधार
आज की ताजा खबर 08 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की पूरी खबरें
ये भी पढ़े: WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jewels और Rubies क्या हैं?
जाानकारी के लिए बता दें कि YouTube ने Gifts के साथ Jewels नाम की नई डिजिटल करेंसी भी पेश की है। सबसे पहले ऑडियंस Jewels खरीदेगी और फिर उन्हीं Jewels का इस्तेमाल करके लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को Gifts भेजेगी। जब कोई दर्शक Gift भेजता है तो क्रिएटर को Rubies मिलते हैं। बाद में इन्हीं Rubies के आधार पर क्रिएटर की कमाई होती है। जिसका सीधा मतलब है कि अब दर्शकों का सपोर्ट सीधे क्रिएटर्स की इनकम में बदल जाएगा। माना जा रहा है कि यह फीचर लाइव स्ट्रीमिंग को और लोकप्रिय बनाने के साथ-साथ भारतीय क्रिएटर इकोनॉमी को भी नई मजबूती देगा।
