Motorola ने लॉन्च किए धांसू Moto Buds 2, 48 घंटे बैटरी, AI फीचर्स और तगड़ा ANC देख यूजर्स हो जाएंगे खुश
Motorola TWS India: Motorola नेअपने नए वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी द्वारा इन्हें उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो कम बजट में प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Moto Buds 2 (Source. Motorola)
Wireless Earbuds Launch: Motorola ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी द्वारा इनको खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो कम बजट में प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस Buds में शानदार बैटरी बैकअप, AI सपोर्ट और पावरफुल नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स मिलने वाले है। वहीं कंपनी का दावा है कि Moto Buds 2 चार्जिंग केस के साथ कुल 48 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता हैं। जो सिंगल बड में 62mAh की बैटरी दी सकता है, वहीं एक बार चार्ज करने पर करीब 11 घंटे तक इसको लगातार चलाया जा सकता है।
कीमत सुनकर मिडिल क्लास यूजर्स हो जाएंगे खुश
Motorola ने Moto Buds 2 को भारत में मात्र 2,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं इसकी पहली सेल 25 मई से Flipkart और Motorola India पर शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने इन्हें तीन आकर्षक कलर ऑप्शन Pantone Carbon, Pantone Gray Mist और Pantone Violet Ice में पेश किया है। वहीं डिजाइन को देखें तो साफ पता चलता है कि कंपनी ने युवाओं को खास तौर पर इस मॉडल के साथ टारगेट किया है।
11mm ड्राइवर और Hi-Res Audio का मिलेगा दमदार एक्सपीरियंस
Moto Buds 2 के फीचर्स र नजर डाले तो इसमें डुअल 11mm डायनमिक ड्राइवर के साथ बेहतर बेस और क्लियर हाई फ्रीक्वेंसी ऑडियो देने में सक्षम को जोड़ा गया है। वहीं इन ईयरबड्स में Bluetooth 6.0 सपोर्ट, डुअल डिवाइस कनेक्शन और ऑटो स्विचिंग फीचर दिया जा रहा है। इसके अलावा AAC, SBC, LHDC5 और LHDC4 codecs के साथ Hi-Res Audio सपोर्ट भी देखने को मिलेगा, जिससे म्यूजिक और वीडियो का अनुभव काफी शानदार हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी
Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption
Nokia के नए 4G फीचर फोन लॉन्च, AI बटन से सिर्फ आवाज़ में होंगे कई काम, बैटरी भी करेगी टेंशन खत्म
ये भी पढ़े: अब बच्चों के खर्च पर रहेगा पूरा कंट्रोल, Paytm का नया फीचर बिना बैंक के भी चलेगा UPI
55dB तक Noise Cancel, AI फीचर भी मिलेगा
Motorola ने इन ईयरबड्स को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए इसमें Dynamic Active Noise Cancellation (ANC) फीचर भी जोड़ा है, जो 55dB तक की बाहरी आवाज को ब्लॉक करता है। जिससे आप मेट्रो, ऑफिस या भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी बिना डिस्टर्बेंस के म्यूजिक सुन सकते है। वहीं Moto में Moto AI सपोर्ट, Gesture Controls और 6 माइक्रोफोन का सेटअप भी दिया गया है। जो हाई SNR सपोर्ट की वजह से कॉलिंग क्वालिटी को और भी बेहतर बनाता है। इस नए लॉन्च में कम कीमत के साथ प्रीमियम फीचर्स देखकर माना जा रहा है कि Moto Buds 2 मार्केट में दूसरी कंपनियों को सीधी टक्कर दे सकती है।
