दिल्ली मेट्रो के लिए इस ऐप से करें टिकट बुकिंग, लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति

मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब आपको मेट्रो टिकट खरीदने के लिए स्टेशन पर लंबी लाइन में खड़ा नहीं होगा पड़ेगा। Uber App से आप कैब के साथ टिकट भी बुक कर सकते है।
दिल्ली मेट्रो के लिए इस ऐप से करें टिकट बुकिंग, लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति
Delhi Metro में टिकट लेना आसान हो गया है। (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: मेट्रो से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब आपको मेट्रो टिकट खरीदने के लिए स्टेशन पर लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Uber App अब सिर्फ कैब बुकिंग के लिए नहीं, बल्कि मेट्रो टिकट खरीदने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। उबर ने यह नई सुविधा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ साझेदारी कर शुरू की है।

सबसे पहले कहां शुरू हुई यह सेवा?

इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली मेट्रो से की गई है। Uber App के ज़रिए अब दिल्ली मेट्रो के यात्री QR कोड आधारित टिकट घर बैठे ही खरीद सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें मेट्रो की लाइव टाइमिंग और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी ऐप पर मिलेंगी। कंपनी का लक्ष्य है कि इस साल भारत के 3 और शहरों में यह सुविधा शुरू की जाए।

Uber और ONDC की साझेदारी का उद्देश्य

Uber ने बताया कि ONDC के साथ यह साझेदारी केवल मेट्रो टिकट तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में कंपनी ONDC नेटवर्क के ज़रिए लॉजिस्टिक सेवाएं भी शुरू करने की योजना में है। "शुरुआत में फोकस फूड डिलीवरी पर रहेगा, लेकिन बाद में ई-कॉमर्स, दवाइयों, किराना और हेल्थकेयर जैसी सेवाएं भी जोड़ी जा सकती हैं।" — Uber

टिकट बुकिंग का तरीका और फायदे

अब Uber ऐप से टिकट बुक करना बेहद आसान हो गया है। यूज़र को बस ऐप से QR टिकट खरीदना है और मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट पर QR कोड स्कैन करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति एक बार में 8 QR टिकट तक खरीद सकता है। भुगतान के लिए UPI सुविधा उपलब्ध है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, टिकट बुकिंग पर यूज़र्स को 50% तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जो यात्रियों के लिए एक बड़ा फायदा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com