-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Mars Meteorite Auction Fallen From Sky Will Sold 34 Crores
पृथ्वी पर गिरा मंगल ग्रह का पत्थर, अब 34 करोड़ में होगा नीलाम, वैज्ञानिक नाखुश
- Written By: प्रिया जैस
खगोलशास्त्रियों और वैज्ञानिकों के जीवन में आसमान से गिरे छोटे-से-छोटे टुकड़े का बहुत मोल होता है। ऐसे ही एक नायाब टुकड़े की अब नीलामी होने जा रही है, जिससे, वैज्ञानिक बड़े ही नाखुश हुए हैं।

आसमानी पत्थर (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
वॉशिंगटन:धरती पर अब तक कई ऐसे मौके आए हैं जब आसमान से उल्कापिंड धरती पर गिरे हैं। यह स्थिति बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है। उल्कापिंड के गिरने के बाद उसके अवशेष वैज्ञानिकों के लिए नई खोज का काम करते हैं। आसमान से गिरा ऐसा ही एक टुकड़ा जल्द ही नीलाम होने वाला है। इसके चर्चे अब देश-विदेश में होने लगे है।
पृथ्वी पर मंगल ग्रह का एक बड़ा पत्थर पाया गया है, जो इस महीने के आखिर में ₹34 करोड़ रुपये तक में बिक सकता है। यह मंगल ग्रह का अब तक का सबसे बड़ा टुकड़ा है, जिसे एनडब्ल्यूए 16788 उल्कापिंड के नाम से जाना जाता है। मंगल ग्रह के इस टुकड़े की नीलामी 16 जुलाई को रखी गई है। इसकी नीलामी न्यूयॉर्क के सोथबी नाम के मशहूर नीलामीघर ऑफिस में आयोजित की जा रही है।
उल्कापिंड की विशेषता क्या हैं ?
दरअसल, ये कहानी शुरू होती है नवंबर 2023 से, नाइजर के अगाडेज इलाके में एक वैज्ञानिक को अनोखा पत्थर मिला। इसका वजन 24 किलो था। यह मंगल ग्रह से गिरने वाले उल्कापिंडों की तुलना में बहुत बड़ा है। इस चट्टान की कीमत 17 करोड़ से 34 करोड़ रुपये (50,000 से 70,000 पाउंड) के बीच तय की गई है। अब तक पृथ्वी पर 77 हजार उल्कापिंड गिरे, जिसमें मंगल ग्रह के केवल 400 उल्कापिंड हैं। इसीलिए इसकी नीलामी इतनी खास है।
सम्बंधित ख़बरें
संसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Japan Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद Sony ने रोका सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन, मलबे में दबे कई लोग
नीलामी से वैज्ञानिक नाखुश
आसमान से गिरा छोटे-से-छोटा टुकड़ा वैज्ञानिकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता। यही वजह है कि इस नीलामी से कई वैज्ञानिक नाखुश है। वैज्ञानिक नहीं चाहते कि यह अनमोल मंगल ग्रह का पत्थर नीलाम किया जाए। एक तरफ जहां खगोलशास्त्री और कुछ लोग इस उल्कापिंड की नीलामी को लेकर काफी उत्साहित है और बेसब्री से इसके नीलामी का इंतजार कर रहे हैं।
पाकिस्तान से लगभग पूरी तरह हट गई Microsoft, टेक इंडस्ट्री में मचा हड़कंप
वहीं दूसरी ओर कुछ वैज्ञानिक इस दुर्लभ चट्टान की नीलामी पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर स्टीव ब्रुसेट ने दुख और अपनी नाराजगी जाहीर की है। उन्होंने कहा – यह शर्म की बात होगी अगर यह उल्कापिंड सार्वजनिक अध्ययन और आनंद के लिए संग्रहालय में प्रदर्शित होने के बजाय किसी अमीर व्यक्ति की तिजोरी में समा जाए।
Mars meteorite auction fallen from sky will sold 34 crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














