- Hindi News »
- Technology »
- Mark Zuckerberg Almost Sentenced To Death In Pakistan On Blasphemy Law
पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में Mark Zuckerberg को मिल सकती थी मौत की सजा!
पाकिस्तान (Pakistan) में ईशनिंदा के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, और इस मामले में उन्हें मौत की सजा तक हो सकती थी। जुकरबर्ग ने यह खुलासा जो रोगन पॉडकास्ट के दौरान किया।
- Written By: सिमरन सिंह

Mark Zuckerberg को क्यों दी जा रही थी पाकिस्तान में फांसी। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान (Pakistan) में ईशनिंदा के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, और इस मामले में उन्हें मौत की सजा तक हो सकती थी। जुकरबर्ग ने यह खुलासा जो रोगन पॉडकास्ट के दौरान किया।
क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून (Blasphemy Law) काफी सख्त हैं। फेसबुक पर एक कथित ईशनिंदा से जुड़ा कंटेंट पोस्ट होने के कारण जुकरबर्ग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद की एक ड्रॉइंग पोस्ट की गई थी, जिसे पाकिस्तान में ईशनिंदा माना गया। इस पोस्ट के कारण जुकरबर्ग के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया, और उन्हें कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता था।
जुकरबर्ग का बयान
मार्क जुकरबर्ग ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, “दुनिया के अलग-अलग देशों के कानून अलग होते हैं, और कई बार हम उनसे सहमत नहीं होते। पाकिस्तान में मेरे खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया और आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई, क्योंकि फेसबुक पर किसी ने पैगंबर मोहम्मद की ड्रॉइंग पोस्ट कर दी थी। उन्होंने कहा कि यह उनके कानून में ईशनिंदा है, इसलिए मुझे दोषी ठहराया गया।”
सम्बंधित ख़बरें
कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
तमिलनाडु में फरीदाबाद जैसा टेरर मॉड्यूल, पहले बांग्लादेश में मीटिंग फिर भारत में रेकी, ऐसे हुआ भांडाफोड़
रमजान के महीने में कत्लेआम…क्यों नहीं थम रहा अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष? किस फतवे को लेकर फंसा है मामला
‘वर्दी में वीडियो बनाया तो होगी जेल’, महाराष्ट्र पुलिस में अब ‘रील्स’ पर बैन, 51,000 जवानों के लिए नया आदेश
उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि यह मामला अब किस स्थिति में है, क्योंकि मैं पाकिस्तान जाने की योजना नहीं बना रहा हूं। इसलिए मैंने इसे लेकर ज्यादा चिंता नहीं की।”
सरकारों के बढ़ते दबाव पर चिंता
जुकरबर्ग ने इस बातचीत में टेक्नोलॉजी कंपनियों पर बढ़ते सरकारी दबाव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “दुनिया के कई देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश की जा रही है। कुछ देशों की सरकारें हमसे ऐसे कंटेंट हटाने के लिए कहती हैं, जो उनके हिसाब से अनुचित है। कुछ मामलों में तो वे हमें जेल में डालने की धमकी भी देती हैं।”
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून कितना सख्त?
पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून (Pakistan Blasphemy Law) दुनिया के सबसे सख्त कानूनों में से एक है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा कंटेंट पोस्ट या शेयर करता है, जिसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला माना जाए, तो उसे कड़ी सजा दी जा सकती है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर उम्रकैद से लेकर मौत की सजा तक का प्रावधान है।
Mark zuckerberg almost sentenced to death in pakistan on blasphemy law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अजित पवार को श्रद्धांजलि और सत्ता-विपक्ष में रार, बिना LoP शुरू हुआ महाराष्ट्र का बजट सत्र, जानें पूरा मामला
Feb 23, 2026 | 10:23 AMछत्रपति संभाजीनगर: साइबर अपराध पर जागरूकता, 100 शहरों में कार्यक्रम,फर्जी लिंक और कॉल से सावधान; पुलिस की अपील
Feb 23, 2026 | 10:22 AMएक कमजोर पासवर्ड से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, अभी जानें सुरक्षित रहने का तरीका
Feb 23, 2026 | 10:19 AMडीजे के शोर ने ली कोख में पल रहे शिशु की जान! राजुरा में मातम में बदलीं खुशियां, दम्पति पर टूटा दुखों का पहाड़
Feb 23, 2026 | 10:18 AMदिल्ली हाई कोर्ट से बिहार पुलिस तक…बंद होने वाली है इन 7 भर्तियों की एप्लिकेशन विंडो, तुरंत भरे फाॅर्म
Feb 23, 2026 | 10:12 AM‘मैं भी आयुक्त बनूंगा’: खेल और संवाद से प्रेरित हुए नन्हे सपने, स्मार्ट स्कूल पहल से नई उड़ान; छात्रों ने आयुक
Feb 23, 2026 | 10:06 AMGold-Silver Price: बाजार खुलते ही चांदी ने मारी छलांग, एक झटके में ₹5000 महंगी, सोने में ₹2000 की तेजी
Feb 23, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














