EPFO का बड़ा बदलाव, अब सालों पुराने PF खाते से भी मिलेगा पैसा, टेंशन खत्म करेगा नया E-PRAAPTI Portal
PF Withdrawal: EPFO जल्द ही E-PRAAPTI नाम का पोर्टल लाने वाला है जो बंद पड़े और इनऑपरेटिव PF खातों को ट्रैक करने में मदद करेगा। इससे उन करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिनके पास जानकारी कम है।
- Written By: सिमरन सिंह
E-PRAAPTI (Source. Gemini)
आपका भी PF का पैसा किसी पुराने खाते में फंसा हुआ है और आप सालों से उसे निकाल नहीं पाए हैं तो अब आपके लिए राहत की खबर सामने आई है। Employees Provident Fund Organisation यानी EPFO जल्द ही E-PRAAPTI नाम का नया पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। जिसका खास तौर पर काम बंद पड़े और इनऑपरेटिव PF खातों को ट्रैक करने में मदद करेगा। इस नए पोर्टल को इस लिए लाया जा रहा है ताकि उन करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिल सकें जिन्होंने नौकरी बदलने, रिकॉर्ड गुम होने या UAN न होने की वजह से अपना PF का पैसा खो दिया है।
क्या है E-PRAAPTI Portal?
इस बारें में जानकारी देते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने E-PRAAPTI Portal के लॉन्च होने की घोषणा भी की है। वहीं इस पोर्टल का पूरा नाम है Employee Provident Fund Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts है। वहीं यूजर्स इस पोर्टल की मदद से आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए अपने पुराने PF खातों को खोज सकेंगे। इस प्रक्रिया में खास बात यह है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जिनके पास UAN नंबर नहीं है और ऐसा 2014 से पहले नौकरी करने वाले कर्मचारियों के साथ था।
रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि यह पोर्टल Member ID के आधार पर काम करेगा लेकिन आगे चलकर उन लोगों की भी मदद की जाएगी जिन्हें अपनी पुरानी Member ID याद नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT पर बड़ा आरोप, AI की सलाह ने ले ली 19 साल के युवक की जान? OpenAI पर गंभीर मुकदमा दर्ज
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
करोड़ों क्लेम हुए रिकॉर्ड समय में सेटल
वहीं साल दर साल यह देखा गया है कि EPFO ने टेक्नोलॉजी के जरिए अपनी सेवाओं को काफी तेज बना लिया है। इसके साथ ही बता दें कि इस वित्त वर्ष 2026 में EPFO ने रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए है और पिछले साल यह आंकड़ा 6.01 करोड़ का था। जान लें की इनमें से करीब 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस निकासी से जुड़े थे। वहीं इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि लगभग 71.11% एडवांस क्लेम सिर्फ 3 दिनों के भीतर ऑटो मोड में प्रोसेस कर दिए गए थे। EPFO के तकनीक को अपनाने से लोगों को बैंक खाता जोड़ने, चेकबुक फोटो अपलोड करने और बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने से राहत मिली है।
ये भी पढ़े: ChatGPT पर बड़ा आरोप, AI की सलाह ने ले ली 19 साल के युवक की जान? OpenAI पर गंभीर मुकदमा दर्ज
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
EPFO ने जो डिजिटल सिस्टम तैयार किया है उसका असर साफ देखने को मिल रहा है। जिसमें करीब 29.34 लाख लोगों ने बिना किसी ऑफिस गए खुद अपना प्रोफाइल ऑनलाइन अपडेट किया काम किया। वहीं 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम बिना किसी इंसानी दखल के ऑटो-प्रोसेस के जारिए पूरे हो गए।
आकड़ों को देखा जाए तो अप्रैल 2026 में अकेले 61.03 लाख क्लेम सेटल किए गए थे जिनमें से 98.70% मामलों का निपटारा 20 दिनों से कम समय में पूरा कर दिया गया ऐसे में माना जा रहा है कि E-PRAAPTI Portal आने के बाद पुराने PF खाते में फंसे करोड़ों रुपये निकालना पहले के मुकाबले बेहद आसान होगा। इस पोर्टल के आने से कर्मचारियों की दफ्तरों की दौड़-भाग और लंबी कागजी प्रक्रिया को काफी हद तक खत्म कर दिया जाएगा।
